फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   up to 25 tonnes of gold can be sold on Akshaya Tritiya Despite high prices

Akshaya Tritiya: पूरे देश में कल मनेगी अक्षय तृतीया, ऊंची कीमतों के बाद भी 25 टन तक बिक सकता है सोना

Thu, 09 May 2024 05:59 AM IST
कालीचरण Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 09 May 2024 05:59 AM IST
सार

ऑल इंडिया जेम्स एंड जूलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन संयम मेहरा ने बताया कि इस अक्षय तृतीया सोने की मांग बढ़ने की कई वजहें हैं। मसलन, देश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। सोने की कीमतें अपने उच्च स्तर से थोड़ी नीचे आई हैं और पिछले 15 दिनों में बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा है। 

विज्ञापन
up to 25 tonnes of gold can be sold on Akshaya Tritiya Despite high prices
सोना। - फोटो : istock

विस्तार

ऊंची कीमतों के बावजूद पूरे देश में अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषणों, सिक्कों और बार की मांग अच्छी रह सकती है। दुनिया के कई देशों में तनाव के बीच मजबूत मांग, निवेशकों की सकारात्मक धारणा और रिटर्न को देखते हुए इस अक्षय तृतीया पर पिछले साल की तुलना में करीब 14 फीसदी अधिक सोना बिकने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया जेम्स एंड जूलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन संयम मेहरा ने बताया कि इस अक्षय तृतीया सोने की मांग बढ़ने की कई वजहें हैं। मसलन, देश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। सोने की कीमतें अपने उच्च स्तर से थोड़ी नीचे आई हैं और पिछले 15 दिनों में बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा है। खास बात है कि अक्षय तृतीया पर भारतीय सोना खरीदना शुभ मानते हैं।
विज्ञापन


इन कारकों को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार देशभर में 25 टन तक सोना बिक सकता है। पिछली अक्षय तृतीया पर 22 टन सोना बिका था। अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों खरीदें...अगले अक्षय तृतीया 80,000 पहुंचेगा सोना
केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने बताया कि दुनिया के कई हिस्सों में तनाव, ब्याज दर में कटौती टलने के संकेत और पिछले दो साल में अक्षय तृतीया पर मिले 19.26 फीसदी तक के रिटर्न को देखते हुए इस समय सोने में निवेश अच्छा फैसला होगा। सोना अगले साल अक्षय तृतीया पर 80,000 का स्तर छू सकता है। 8 मई, 2024 को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। इस लिहाज से यह अगले अक्षय तृतीया तक 10.65 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। 


हल्के आभूषणों की रहेगी मांग
मेहरा ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया के साथ शादियों का सीजन नहीं है। अगले दो महीनों तक देश में कम शादियां होंगी, जिससे दुल्हन के लिए भारी आभूषणों की मांग नहीं दिख रही है। निवेश संबंधी जरूरतों को पूरा करने और आध्यात्मिक भरोसे के लिए इस बार लोग हल्के आभूषण खरीदेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed