फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Cabinet approves listing of IREDA on Stock Exchanges through an IPO

IREDA IPO: इरेडा को आईपीओ लाने की कैबिनेट से मिली मंजूरी, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी

Sat, 18 Mar 2023 02:48 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 18 Mar 2023 02:48 AM IST
सार

सरकार नए इक्विटी शेयर जारी कर भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के लिए फंड जुटाने में मदद करेगी। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) लिस्टिंग प्रोसेस को आगे बढ़ाएगा। रिपोर्ट के अनुसार इरेडा आगामी वित्तीय वर्ष (2023-24) में कैपिटल मार्केट में उतरेगा।

विज्ञापन
Union Cabinet approves listing of IREDA on Stock Exchanges through an IPO
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनियों को वित्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्थापित सरकारी कंपनी भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) को एक बार फिर प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आइपीओ) लाने की मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में इस बारे में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी एफिशिएंसी प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने वाली इस कंपनी में सरकारी की हिस्सेदारी है।

विज्ञापन


केंद्र ने शुक्रवार को सरकार की हिस्सेदारी की आंशिक बिक्री और धन जुटाने के लिए नए इक्विटी शेयरों द्वारा आईपीओ के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंजों पर इरेडा को सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) लिस्टिंग प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। रिपोर्ट के अनुसार इरेडा आगामी वित्तीय वर्ष (2023-24) में कैपिटल मार्केट में उतरेगा।
विज्ञापन


इरेडा को इससे पहले वर्ष 2017 में भी आईपीओ लाने की इजाजत दी गई थी। सरकार की तरफ से बताया गया है कि मार्च, 2022 में इरेडा में 1500 करोड़ रुपये के निवेश का फैसला किया गया था। इससे कंपनी के पूंजी ढांचे में बदलाव आया है जिसकी वजह से इसके लिए आइपीओ लाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का यह निर्णय जून 2017 में भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (आईआरईडीए) को आईपीओ के माध्यम से बुक-बिल्डिंग के आधार पर जनता के लिए 10 रुपये के 13.90 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करने की अनुमति देने के सीसीईए के पहले के फैसले का स्थान लेगा। बुक बिल्डिंग वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक वित्तीय संस्थान उस मूल्य का निर्धारण करता है जिस पर प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) में शेयरों को बेचा जाना चाहिए।
 

आईपीओ सरकार के निवेश की वैल्यू को अनलॉक करने में मदद करेगा और जनता को नेशनल असेट्स में हिस्सेदारी हासिल करने और इससे कमाई करने का अवसर देगा। इसके अलावा, यह इरेडा को सरकारी खजाने पर निर्भर हुए बिना विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए अपनी पूंजी की आवश्यकता का एक हिस्सा बढ़ाने में मदद करेगा।

बता दें कि इरेडा वर्तमान में भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली मिनी-रत्न कैटेगिरी की कंपनी है, जिसे 1987 में स्थापित किया गया था और यह भारत में रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) और एनर्जी एफिशिएंसी (ईई) प्रोजेक्ट्स के लिए फाइनेंस का काम करती है।

इरेडा को हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (आईएफसी) का दर्जा दिया है। आईएफसी का दर्जा मिलने के बाद भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (आईआरईडीए) अब आरई वित्तपोषण (RE Financing) के लिए उच्च जोखिम ले सकता है। आईएफसी का दर्जा कंपनी को फंड जुटाने के लिए एक व्यापक निवेशक आधार तक पहुंचने में मदद करेगा, जिसके परिणामस्वरूप धन उगाही करने के लिए प्रतिस्पर्धी दरें होंगी।



इरेडा को आईएफसी के रूप में मान्यता मिलने से निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और इसकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ेगी और बाजार में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा होगा। आईएफसी का दर्जा मिलना इरेडा के 36 वर्षों के बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण और नवीकरणीय ऊर्जा के केंद्रित विकास की मान्यता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed