फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Budget 2025: We have called an all-party meeting on January 30, says Kiren Rijiju

Union Budget 2025: 'हमने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है', रिजिजू बोले- संतुलित बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

Mon, 27 Jan 2025 10:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 27 Jan 2025 10:26 PM IST
सार

Union Budget 2025: 31 जनवरी से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तमाम जानकारियां साझा की है। किरेन रिजिजू ने कि 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं से सहयोग की भी अपील की है।

विज्ञापन
Union Budget 2025: We have called an all-party meeting on January 30, says Kiren Rijiju
बजट 2025 - फोटो : amarujala.com

विस्तार

आगामी केंद्रीय बजट से पहले, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को घोषणा की कि सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने आगामी सत्र के दौरान सदन में सुचारू चर्चा करने के लिए विपक्षी नेताओं से सहयोग की भी अपील की। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री सोमवार को प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान ये जानकारी साझा की है। उन्होंने महाकुंभ में पवित्र स्नान भी किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है- रिजिजू
वहीं संसद के आगामी बजट सत्र पर, किरेन रिजिजू ने कहा, '31 जनवरी को संसद का बजट सत्र शुरू होगा। इससे पहले, 30 जनवरी को, हमने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।' इस दौरान किरेन रिजिजू ने संसद के पिछले शीतकालीन सत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'पिछले दो सत्रों में संसद में कुछ 'हंगामा' हुआ, जिससे हमारी संसद की छवि खराब हुई। मैं विपक्षी नेताओं और अन्य सांसदों से अपील करना चाहता हूं कि वे सत्र के दौरान संसद में चर्चा में हिस्सा लें और चर्चा करें। अगर विपक्ष संसद को चलने दे, तो चर्चा आसानी से हो सकती है।'


संतुलित बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री- किरेन रिजिजू
उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अच्छा और संतुलित बजट पेश करेंगी। उन्होंने कहा, 'सभी को उम्मीद है कि एक अच्छा बजट पेश किया जाएगा। 31 जनवरी को राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।' 

31 जनवरी से 4 अप्रैल तक चलेगा संसद का बजट सत्र
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और तय कार्यक्रम के अनुसार 4 अप्रैल को खत्म होगा। बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। संसद में 14 फरवरी से अंतर-सत्र अवकाश रहेगा और 10 मार्च को दोनों सदनों की बैठकें फिर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed