फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Budget 2024: PM Modi will win the elections in the name of work and Ram, no new welfare scheme announced

Union Budget 2024: अपने काम और राम के नाम पर चुनाव जीतेंगे मोदी, बजट में नहीं हुई कोई बड़ी घोषणा

Thu, 01 Feb 2024 01:38 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार
आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा ने अमर उजाला से कहा कि यह बजट सरकार के आत्मविश्वास को दिखाता है। सरकार ने ये संकेत दिए हैं कि उसने पिछले दस साल में इतने काम किए हैं कि उन्हीं कामों के बल पर वह दोबारा बहुमत हासिल कर सकती है...
loader
Union Budget 2024: PM Modi will win the elections in the name of work and Ram, no new welfare scheme announced
Union Budget 2024: Finance Minister Nirmala Sitharaman - फोटो : Agency

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी अपने काम और भगवान राम के नाम पर चुनाव जीतेंगे। एक फरवरी को संसद में पेश किये गए बजट में किसी नई कल्याणकारी योजना का एलान नहीं हुआ है, जिसे चुनाव जीतने के लिए लाई गई योजना बताया जा सके। यह साबित करता है कि मोदी को इस बार चुनाव जीतने के लिए किसी कल्याणकारी योजना का सहारा लेने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अपने ख़ास समर्थक वर्ग महिलाओं और किसानों के लिए कुछ आकर्षक बढ़ावा देकर उन्हें साधने की कोशिश की गई है। लेकिन बजट सत्र में जिस तरह बार-बार भगवान राम की चर्चा की गई है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा चुनावों में राम मंदिर के मुद्दे को जमकर भुनाएगी। यानी मोदी सरकार को इस बात का पूर्ण विश्वास है कि वह अपने काम और राम के नाम पर चुनाव जीतने में सफल रहेगी।  

बजट 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार के ऊपर कल्याणकारी योजनाओं के लिए पैसा एकत्र करने का दबाव बना हुआ है। लेकिन कॉरपोरेट दरों को घटाकर 22 फीसदी कर दिया गया है। इससे उद्योगपतियों के हाथों में ज्यादा पैसा बचेगा। इससे वे नया निवेश या पुराने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च कर सकेंगे। इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।          

लेकिन महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देकर महिलाओं को सशक्त करने की कोशिश की गई है। इसी तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रयास कर सरकार ने किसानों को मजबूत करने का प्रयास किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की खपत में बढ़ोतरी होगी, जिससे बड़ी कंपनियों के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद की।

आर्थिक विशेषज्ञ बोले

आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा ने अमर उजाला से कहा कि यह बजट सरकार के आत्मविश्वास को दिखाता है। सरकार ने ये संकेत दिए हैं कि उसने पिछले दस साल में इतने काम किए हैं कि उन्हीं कामों के बल पर वह दोबारा बहुमत हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह किसी मजबूत अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश है।  

नरेंद्र तनेजा ने कहा कि इस बजट की सबसे मजबूत बात कॉरपोरेट टैक्स में कटौती करना है। इससे उद्योगपतियों के पास निवेश करने के लिए उनके पास ज्यादा पैसा होगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed