Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Budget 2024 date and time; Know the common FAQs, answers to budget related questions here

Union Budget 2024: केंद्रीय बजट 2024-25 कब पेश होगा? आइए जानते हैं बजट से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब

Mon, 24 Jun 2024 02:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Jun 2024 02:31 PM IST
सार

Union Budget 2024: सीतारमण के साथ बजट पूर्व चर्चा में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) क्षेत्र को मजबूत करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के प्रमुख स्रोत के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Union Budget 2024 date and time; Know the common FAQs, answers to budget related questions here
राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

निरंतर वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका, यूरोप और अन्य जगहों पर संभावित आर्थिक मंदी और रूस-यूक्रेन व इजरायल-फिलिस्तीन, गाजा में चल रहे संघर्षों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने की तैयारी कर रही हैं। 

विज्ञापन


इस बार के बजट में चुनौती साहसिक पहल और राजकोषीय विवेक के बीच संतुलन बनाने की है। मोदी सरकार को लगातार तीसरी बार जनादेश सौंपा गया है। हाल ही में, भारत के कॉरपोरेट क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने दो घंटे की बजट पूर्व बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ व्यक्तियों पर आयकर का बोझ कम करने, पूंजीगत व्यय बढ़ाने और खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के उपायों को लागू करने की वकालत की थी। 
विज्ञापन


सीतारमण के साथ बजट पूर्व चर्चा में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) क्षेत्र को मजबूत करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के प्रमुख स्रोत के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए केंद्रीय बजट 2024 से संबंधित कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब जानते हैं। 

FM निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2024-25 कब पेश करेंगी? 
संसद का बजट सत्र 22 जुलाई 2024 को शुरू हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश करेंगी। इस संबंध में तारीख और समय का एलान कर दिया गया है। 

संसद का बजट सत्र कब शुरू और समाप्त होगा?
18वीं लोकसभा का पहला सत्र नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ के लिए तीन जुलाई को समाप्त होगा। सरकार ने बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू करने का एलान किया है। इस दौरान 23 जुलाई को ससद में वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी।
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र में दोनों सदनों को कब संबोधित करेंगी? 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 

आर्थिक सर्वेक्षण क्या है? 
आर्थिक सर्वेक्षण देश की आर्थिक प्रगति का वार्षिक अवलोकन प्रदान करता है, महत्वपूर्ण चुनौतियों को उजागर करता है और संभावित समाधानों का सुझाव देता है। इस वर्ष का सर्वेक्षण मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है।

अंतरिम बजट और पूर्ण बजट में क्या अंतर है?
अंतरिम बजट एक अस्थायी वित्तीय खाका है जिसे छोटी अवधि के लिए खर्चों को कवर करने के लिए डिजाइन किया गया है। आमतौर पर जब तक नई सरकार कार्यालय नहीं संभालती है तब तक के लिए अंतरिम बजट के जरिए खर्चों का प्रावधान किया जाता है। चूंकि वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हुआ और जून की शुरुआत में एक नई सरकार ने पदभार संभाला इसलिए इस अवधि के खर्चों के संचालन के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2024 अंतरिम बजट पेश किया था। इस बजट से यह सुनिश्चित किया गया कि उक्त अविधि में वित्तीय संचालन सुचारू रूप से जारी रहे। अब जब नई सरकार का गठन हो गया है, तो शेष वित्तीय वर्ष के लिए एक व्यापक बजट जुलाई में पेश किया जाएगा।


राजकोषीय घाटा क्या है?
एक "राजकोषीय घाटा" एक वित्तीय वर्ष के भीतर सरकार के कुल राजस्व और उसके कुल व्यय के बीच के अंतर का प्रतिनिधित्व करता है। यह घाटा इस बात पर प्रकाश डालता है कि सरकार का खर्च उसकी कमाई से कितना अधिक है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कुल राजस्व की गणना करते समय, उधार को बाहर रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed