फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Unemployment rate in urban areas rose to 18.8 percent in June 2025 Know all details

PLFS: शहरी बेरोजगारी बढ़कर 18.8 फीसदी, कृषि क्षेत्र में घटा महिलाओं का हिस्सा; सर्वे में सामने आए आंकड़े

Wed, 16 Jul 2025 05:00 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 16 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) में जुटाए गए नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बेरोजगारी दर मई की तुलना में घटी है। इसकी प्रमुख वजह खुद का काम करने वाले श्रमिकों की हिस्सेदारी में वृद्धि और बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या में कमी आना है।

विज्ञापन
Unemployment rate in urban areas rose to 18.8 percent in June 2025 Know all details
बेरोजगारी - फोटो : एडोव

विस्तार

शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर जून, 2025 में बढ़कर 18.8 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। मई में यह 17.9 फीसदी रही थी। ग्रामीण बेरोजगारी दर भी 13.7 फीसदी से बढ़कर 13.8 फीसदी पहुंच गई। हालांकि, इस अवधि में पूरे देश में बेरोजगारी दर 5.6 फीसदी पर स्थिर रही।

विज्ञापन


सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मासिक आवधिक श्रमबल सर्वे (पीएलएफएस) के आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं में बेरोजगारी दर पिछले महीने घटकर 5.6 फीसदी पर आ गई, जो मई में 5.8 फीसदी रही थी। इस दौरान कृषि क्षेत्र में ग्रामीण महिला श्रमिकों की हिस्सेदारी मई के 70.2 फीसदी से घटकर 69.8 फीसदी रही।
विज्ञापन


वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) में जुटाए गए नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बेरोजगारी दर मई की तुलना में घटी है। इसकी प्रमुख वजह खुद का काम करने वाले श्रमिकों की हिस्सेदारी में वृद्धि और बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या में कमी आना है। यह सर्वे देशभर के 89,493 परिवारों के 3,80,538 लोगों से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 49,335 और शहरी इलाकों के 40,158 परिवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15-29 साल के लोगों में भी बढ़ी बेरोजगारी
सर्वे के मुताबिक, 15-29 आयु वर्ग के लोगों में बेरोजगारी दर मई के 15 फीसदी से बढ़कर 15.3 फीसदी पहुंच गई। वहीं, 15-29 आयु वर्ग की महिलाओं में भी यह दर बढ़कर 17.4 फीसदी पहुंच गई, जो मई में 16.3 फीसदी थी। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र शामिल हैं। इस आयु वर्ग के पुरुषों में बेरोजगारी दर 14.7 फीसदी रही, जो मई के 14.5 फीसदी की तुलना में अधिक है। सर्वे से पता चला है कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों में श्रमबल भागीदारी दर (एलएफपीआर) जून में घटकर 54.2 फीसदी रह गई। मई में यह 54.8 फीसदी रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 56.1 और शहरों में 50.4 फीसदी रही।


अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती 9.7 फीसदी बढ़ी
देश में काम के आधार पर निश्चित अवधि वाली यानी अस्थायी नौकरियों की संख्या बढ़ी है। इस श्रेणी में कर्मचारियों की संख्या पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 9.7 फीसदी बढ़ी है। इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर तनाव और व्यापार युद्ध के बीच सतर्क धारणा के बावजूद 2024-25 में उद्योग ने 1.39 लाख नए अस्थायी कर्मचारियों को जोड़ा। फेडरेशन के उपाध्यक्ष मनमीत सिंह ने कहा, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भर्ती करने वाले उद्योग ने 2024-25 की चौथी तिमाही में 2.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed