{"_id":"5ed9d56a8ebc3e90a4079aa1","slug":"unemployment-rate-had-come-down-during-2018-to-2019-government-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने माना, साल 2018-19 में कम हुई थी बेरोजगारी दर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सरकार ने माना, साल 2018-19 में कम हुई थी बेरोजगारी दर
Fri, 05 Jun 2020 10:47 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी दर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में 2018-19 के दौरान रोजगार की स्थितियों में सुधार देखने को मिला है। इस दौरान बेरोजगारी दर घटकर 5.8 फीसदी पर पहुंच गई थी। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह दर 6.1 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
सांख्यिकीय मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 के दौरान श्रम भागीदारी दर बढ़कर 37.5 फीसदी पर पहुंच गई थी।
2017-18 में इतनी थी श्रम भागीदारी दर
2017-18 के दौरान यह दर 36.9 फीसदी थी। इसके अलावा श्रमिक जनसंख्या अनुपात में भी सुधार देखने को मिला था और यह बढ़कर 35.3 पर पहुंच गया था। इसके पिछले वित्त वर्ष में यह 36.9 फीसदी रहा था। इसके अलावा तिमाही आंकड़ों के अनुसार, 2019 की जून तिमाही में बेरोजगारी दर मार्च तिमाही के 9.3 फीसदी दी से घटकर 8.9 फीसदी रह गई थी।
विज्ञापन
शहरी-ग्रामीण बेरोजगारी भी घटी...
2018-19 के दौरान शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बेरोजगारी कम हुई थी। इसके अलावा, रोजगार में पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी में तेजी आई थी। इस दौरान ग्रामीण बेरोजगारी दर 5.3 फीसदी से घटकर 5 फीसदी ही रह गई। शहरी इलाकों में यह आंकड़ा 6.2 फीसदी घटकर 6 फीसदी गया था।
विज्ञापन