फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Unemployment in Indian cities at one-year high 7.18 percent in villages in 15 days of August

Unemployment: शहरों में बेरोजगारी एक साल के उच्च स्तर पर, अगस्त के 15 दिनों में गांवों में 7.18 फीसदी

Thu, 18 Aug 2022 09:43 AM IST
देव कश्यप अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Aug 2022 09:43 AM IST
सार

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनमी के हालिया आंकड़ों के अनुसार, अगस्त, 2021 में देश में बेरोजगारी की दर 8.32 फीसदी थी और उसके बाद इस साल फरवरी में यह फिर से एक बार आठ फीसदी के पार पहुंच गई थी। उस समय गांवों में भी एक साल में बेरोजगारी दर आठ फीसदी के पार सर्वोच्च स्तर पर थी।

विज्ञापन
Unemployment in Indian cities at one-year high 7.18 percent in villages in 15 days of August
शहरों में बेरोजगारी एक साल के उच्च स्तर पर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरी इलाकों में इस महीने के पहले 15 दिनों में बेरोजगारी की दर 9.35 फीसदी पर पहुंच गई है। यह अगस्त, 2021 के बाद सबसे ज्यादा है। उस समय बेरोजगारी दर 9.78 फीसदी थी। इस महीने गांवों में बेरोजगारी दर 7.18 फीसदी रही है। हालांकि यह जून में 8.03 फीसदी और जुलाई में 6.14 फीसदी पर थी।

विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनमी के हालिया आंकड़ों के अनुसार, अगस्त, 2021 में देश में बेरोजगारी की दर 8.32 फीसदी थी और उसके बाद इस साल फरवरी में यह फिर से एक बार आठ फीसदी के पार पहुंच गई थी। उस समय गांवों में भी एक साल में बेरोजगारी दर आठ फीसदी के पार सर्वोच्च स्तर पर थी। पिछले एक साल में पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी दर इस साल जनवरी में थी।
विज्ञापन


25 जुलाई के बाद से शहरों में आठ फीसदी से ऊपर दर
इस साल 25 जुलाई के बाद से शहरी इलाकों में हर दिन 8 फीसदी के ऊपर ही बेरोजगारी दर रही है। पिछले 21 दिनों में इसमें किसी भी दिन कमी नहीं आई है। 16 अगस्त को यह 9.44% पर चली गई। गांवों में 27 जुलाई के बाद से बेरोजगारी की दर 6 फीसदी से ज्यादा रही है। पूरे देश में यह 24 जुलाई से लगातार बढ़ी है। केवल एक अगस्त को इसमें मामूली कमी आई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेगा के तहत रोजगार में 47 फीसदी की गिरावट
मनरेगा के रोजगार में जुलाई की तुलना में अगस्त में 47 फीसदी की गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में कुल कामगारों की संख्या 22.2 करोड़ प्रतिदिन रही, जो जून में 42.2 करोड़ प्रतिदिन थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed