Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ultratech Cement Buys 23% Stake Of India Cements From Radhakishan Damani

India Cements: अल्ट्राटेक सीमेंट राधाकिशन दमानी से इंडिया सीमेंट की 23% हिस्सेदारी खरीदेगी, सौदे से शेयर चमके

Thu, 27 Jun 2024 06:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Jun 2024 06:57 PM IST
सार

India Cements: आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स कुल 19.44% के 6 करोड़ से अधिक शेयरों का अधिग्रहण किया है। कंपनी 285 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 3.4% इक्विटी शेयरों की खरीदारी शुरू करेगी।

विज्ञापन
Ultratech Cement Buys 23% Stake Of India Cements From Radhakishan Damani
अलट्राटेक और इंडिया सीमेंट - फोटो : Ultratech and India Cement

विस्तार

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड राधाकिशन दमानी और उनकी सहयोगी संस्थाओं से इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में 23% हिस्सेदारी या 7.06 करोड़ शेयर खरीदेगी। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने इस सौदे की पुष्टि की है। इससे पहले एक्सचेंज फाइलिंग में अल्ट्राटेक ने बताया कि वह गैर-नियंत्रित वित्तीय निवेश के तहत इंडिया सीमेंट्स में 23% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसका मतलब है कि अल्ट्राटेक सीमेंट का इंडिया सीमेंट्स के बोर्ड में कोई प्रतिनिधि नहीं होगा। इसके परिणामस्वरूप, अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा 26% हिस्सेदारी के लिए एक खुली पेशकश किए जाने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन


आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स कुल 19.44% के 6 करोड़ से अधिक शेयरों का अधिग्रहण किया है। कंपनी 285 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 3.4% इक्विटी शेयरों की खरीदारी शुरू करेगी। प्रमुख सीमेंट निर्माता कंपनी ब्लॉक डील के जरिए इंडिया सीमेंट्स में 267 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर खरीदेगी। इसके परिणामस्वरूप सौदे की मार्केट वैल्यू 10,800 करोड़ रुपये यानी प्रति टन 7,500 रुपये या 90 डॉलर होगी। 
विज्ञापन

हाल ही में अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने पेन्ना सीमेंट को 89.15 डॉलर प्रति टन के उच्च उद्यम मूल्य पर खरीदा था। इसके बाद पुणे स्थित सीमेंट निर्माता को कंपनी पर पूर्ण नियंत्रण हासिल हो गया था। इसके विपरीत, अल्ट्राटेक अपने वित्तीय निवेश के बाद इंडिया सीमेंट्स में नियंत्रण हासिल नहीं करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ने बीएसई पर प्री-मार्केट लार्ज ट्रेड में 6.02 करोड़ शेयर एक्सचेंज किए। यह कंपनी की पूरी शेयरधारिता का 19.4% है। हालांकि इस बड़े सौदे के दौरान इसमें शामिल खरीदारों और विक्रेताओं खुलासा नहीं किया गया। मार्च में समाप्त तिमाही के लिए इंडिया सीमेंट्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, राधाकिशन शिवकिशन दमानी और गोपीकिशन शिवकिशन दमानी के पास सामूहिक रूप से कंपनी में कुल 20.78% हिस्सेदारी है। अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडिया सीमेंट्स के शेयर क्रमशः 5.07% और 11.49% बढ़कर बंद हुए, जबकि बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स में 0.72% की बढ़त आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed