फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UK PM Keir Starmer hosts Indian business chiefs to boost investments

Britain: भारतीय कारोबारियों से मिले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, भारत को बताया अहम साझेदार

Thu, 19 Dec 2024 05:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 19 Dec 2024 05:58 PM IST
सार

Britain: नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय निवेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने प्रस्तावित भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते के तहत रोजगार सृजन और विकास के अवसरों पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात की। बयान के अनुसार ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने नए वर्ष की शुरुआत में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत फिर से शुरू करने की पुष्टि की है। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
UK PM Keir Starmer hosts Indian business chiefs to boost investments
जी 20 की बैठक के दौरान कीर स्टार्मर और नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/एमईए

विस्तार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने लंदन स्थित अपने आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में 13 भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। ब्रिटिश सरकार ने मुलाकात को द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ाने और निवेश प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए एक 'सुव्यवस्थित पहल' बताया।

विज्ञापन


बुधवार को यह मुलाकात पिछले महीने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्टार्मर की बैठक के बाद हुई। सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक विकास, सुरक्षा व रक्षा, प्रौद्योगिकी, जलवायु, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों के साथ एक महत्वाकांक्षी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई थी।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय निवेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने प्रस्तावित भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते के तहत रोजगार सृजन और विकास के अवसरों पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात की। बयान के अनुसार ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने नए वर्ष की शुरुआत में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत फिर से शुरू करने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार्मर ने व्यापारिक बैठक के संदर्भ में कहा, "भारत ब्रिटेन के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हम अपने पहले से ही मजबूत संबंधों को और मजबूत करते हुए, साथ मिलकर और अधिक अवसरों का लाभ उठाने की महत्वाकांक्षा रखते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे भारत के कुछ वरिष्ठतम व्यापारिक नेताओं का डाउनिंग स्ट्रीट में स्वागत करते हुए तथा आर्थिक विकास और नवाचार पर ब्रिटेन के महत्वाकांक्षी फोकस को रेखांकित करते हुए खुशी हो रही है।"

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से समर्थित प्रतिनिधिमंडल ने राजकोष के चांसलर रेचेल रीव्स और विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ संबंधों को गहरा करने पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने किया, जिसने इस साल बीटी ग्रुप में एक बड़ा निवेश पूरा किया है।

मित्तल ने कहा, "यह व्यापार प्रतिनिधिमंडल एक महत्वपूर्ण क्षण पर आ रहा है, क्योंकि भारत सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2027 तक 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। समय के साथ, भारत-ब्रिटेन संबंध ऐतिहासिक संबंधों, आर्थिक तालमेल और बढ़ते भू-राजनीतिक संरेखण पर आधारित एक मजबूत, बहुमुखी साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत आपसी विकास और सहयोग के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करती है। हमें उम्मीद है कि यह प्रतिनिधिमंडल कई सफल व्यावसायिक सहयोगों का मार्ग प्रशस्त करेगा। हम प्रधानमंत्री स्टारमर से उन क्षेत्रों पर मार्गदर्शन मांगेंगे, जिनमें सहयोग के बेहतर अवसर हो सकते हैं।"


बैठक में शामिल अन्य कंपनियों में भारत सेमी सिस्टम्स, बायोकॉन ग्रुप, ब्लू स्टार लिमिटेड, एस्सार ग्रुप, हीरो एंटरप्राइज, जेट सिंथेसिस, पीरामल ग्रुप, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, टीवीएस मोटर कंपनी, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और यूपीएल लिमिटेड शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने लंदन में भारतीय उच्चायोग की ओर से आयोजित स्वागत समारोह के साथ अपने दौरे का समापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed