फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UK just unveiled ATM payment card made from solid gold

इस कंपनी ने बनाया दुनिया का पहला सोने का ATM कार्ड, लाखों में है कीमत

Sun, 13 Oct 2019 11:18 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 13 Oct 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
UK just unveiled ATM payment card made from solid gold
अब तक आपने सोने के कईं आभूषण देखे होंगे। सोने के जूते और कपड़ों के बारे में भी सबने सुना होगा। लेकिन सोने के एटीएम कार्ड के बारे में आप पहली बार सुनेंगे। जी हां, ब्रिटिश सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी 'द रॉयल मिंट' ने दुनिया का पहला सोने से बना एटीएम कार्ड बनाया है, जिसकी कीमत लाखों में है। इस कार्ड को कंपनी ने 'रेरिस' नाम दिया है। 
विज्ञापन

इतनी है लग्जरी पेमेंट कार्ड की कीमत

इस सोने के कार्ड की खास बात ये है कि यह 18 कैरेट सोने से बना है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर इसकी कीमत क्या है। यह एटीएम कार्ड 18,750 यूरो यानी करीब 14 लाख 70 हजार रुपये का है। इसकी अनेक खासियतों की वजह से इसे इसे लग्जरी पेमेंट कार्ड्स की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

ये है खासियत

  • इस डेबिट कार्ड पर ग्राहक का नाम और हस्ताक्षर होंगे, जो लोगों को इसे खरीदने के लिए और भी आकर्षित करते हैं। 
  • सोने के इस कार्ड से लेन-देन करने पर कोई ट्रांजेक्शन फीस भी नहीं लगती है। 
  • इस कार्ड का ग्राहक कईं तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहकों को कोई फॉरेन एक्सचेंज फीस नहीं देनी होगी। 

सीमित ग्राहकों को मिलेगा सोने का कार्ड

कंपनी की ओर से अभी इस बात पर कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई है कि यह लग्जरी पेमेंट कार्ड कितने लोगों के लिए जारी किया जाएगा। लेकिन एक दावे के अनुसार, यह सीमित ग्राहकों को ही मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed