{"_id":"5bf55501bdec2269845aae16","slug":"uk-highcourt-orders-vijay-mallya-to-pay-20-4-million-pound-to-ubs-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या को लगा झटकाः यूके हाईकोर्ट ने दिया 80 हजार पाउंड जमा करने का आदेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
माल्या को लगा झटकाः यूके हाईकोर्ट ने दिया 80 हजार पाउंड जमा करने का आदेश
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9000 करोड़ रुपये के कर्ज घोटाले में भगोड़ा घोषित शराब कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है। यूके की हाईकोर्ट ने माल्या को आदेश देते हुए कहा है कि वो स्विस बैंक यूबीएस को 80 हजार पाउंड की राशि को तुरंत अदा करें। ऐसा नहीं करने पर माल्या को अपने लंदन स्थित घर से बेदखल होना पड़ेगा।
विज्ञापन
28 अक्तूबर को दी थी कोर्ट में अर्जी
यूबीएस ने 28 अक्तूबर को कोर्ट में अर्जी दी थी कि वो माल्या को पैसा जमा करने का आदेश दे। माल्या और उसके परिवार की कंपनी रोज कैपिटल वेंचर ने लंदन स्थित घर को पांच साल के लिए गिरवी रखकर 20.4 मिलियन पाउंड का कर्ज 2012 में लिया था। हालांकि अभी तक माल्या ने इस लोन को अदा नहीं किया है। इसके चलते ही बैंक ने कोर्ट ने अर्जी देकर के माल्या को घर से बेदखल करने और प्रॉपर्टी पर कब्जा देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन