फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UDF Hike Adani-owned MIA demands increase in UDF, AERA will decide

UDF Hike: अदाणी के स्वामित्व वाली एमआईए ने यूडीएफ में वृद्धि की मांग की, AERA करेगा फैसला

Mon, 22 Aug 2022 06:28 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 22 Aug 2022 06:28 PM IST
सार

UDF Hike: मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (MIA) ने यूजर डेवलपमेंट फी (UDF) में तत्काल 100 रुपये की बढ़ोतरी करने की मांग की है। एमआईए ने यह मांग घरेलू हवाई यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बाने की गतिविधियों आगे बढ़ाने के लिए की है। 

विज्ञापन
UDF Hike Adani-owned MIA demands increase in UDF, AERA will decide
मंगलूरु हवाईअड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदाणी एयरपोर्ट्स के स्वामित्व वाली मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (MIA) ने यूजर डेवलपमेंट फी (UDF) में तत्काल 100 रुपये की बढ़ोतरी करने की मांग की है। एमआईए ने यह मांग घरेलू हवाई यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बाने की गतिविधियों आगे बढ़ाने के लिए की है। 

विज्ञापन

कंपनी ने हवाईअड्डे पर आने-जाने वाले यात्रियों दोनों यह शुल्क लगाने की अनुमति मांगी है। बता दें कि वर्तमान में  सिर्फ प्रस्थान करने वाले यात्रियों से ही यह शुल्क लिया जाता है।

विज्ञापन

हवाई अड्डे ने अपने नवीनतम शुल्क सूचना में इस अक्टूबर से घरेलू यात्रियों पर 250 रुपये का यूडीएफ लगाने की मांग की है। फिलहाल यूडीएफ के रूप में 150 रुपये की वसूली की जाती है। कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार इसे 31 मार्च, 2026 तक बढ़ाकर 725 रुपये कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AERA) जो यह टैरिफ निर्धारित करने वाली इकाई है, मंगलुरु हवाईअड्डे के लिए एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च, 2026 तक की अवधि के लिए शुल्क तय करने की प्रक्रिया में है।

एमआईए ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर 525 रुपये का यूडीएफ लगाने और इसे मार्च, 2026 तक बढ़ाकर 1,200 रुपये करने की मांग भी की है।

अगर एईआरए से इन मांगों पर सहमति मिल जाती है तो आने वाले समय में हवाई अड्डे पर प्रस्थान करने और आने वाले दोनों यात्रियों से उपयोगकर्ता शुल्क वसूल किया जाएगा। वर्तमान में यूडीएफ घरेलू यात्रियों के लिए 150 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 825 रुपये है। फिलहाल यह केवल प्रस्तान करने वाले यात्रियों से वसूला जाता है।  

गौरतलब है कि अदाणी समूह ने 31 अक्टूबर, 2020 को कर्नाटक पोर्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन अपने हाथ में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed