फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   uber to give accidental insurance cover of five lakh rupees to its customers

यात्रियों को पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराएगी उबर

Wed, 25 Sep 2019 08:06 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 25 Sep 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
uber to give accidental insurance cover of five lakh rupees to its customers

एप आधारित कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर ने यात्रा के दौरान अपने यात्रियों को दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। कंपनी कार, ऑटो या मोटरसाइकिल से यात्रा करने वाले अपने यात्रियों को दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता के लिए बीमा राशि पांच लाख रुपये होगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में दो लाख रुपये और ओपीडी लाभ के लिए 50,000 रुपये तक का बीमा होगा। उबर की सेवाएं भारत के 40 शहरों में हैं। उबर ने कार यात्रियों को बीमा सुविधा के लिए भारती एक्सा से करार किया है। आटो और मोटरसाइकिल यात्रियों को बीमा कवर के लिए कंपनी ने टाटा एआईजी से करार किया है।
विज्ञापन


उबर के भारत और दक्षिण एशिया के लिए केंद्रीय परिचालन प्रमुख (राइड्स) पवन वैश्य ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हम अपने यात्रियों से नजदीकी संबंध रखते हैं। हमारा ध्यान उन्हें सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है। हम अपने ड्राइवर भागीदारों को पहले से बीमा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। अब यात्रियों को बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे यात्रियों का उबर के प्रति भरोसा बढ़ेगा।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed