फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Twitter Takeover: Musk sleeping in office for 'change' in Twitter

Twitter Takeover: ट्विटर में ‘बदलाव’ के लिए दफ्तर में सो रहे मस्क, आशंकित कर्मियों का भी ऑफिस ही ‘आशियाना’

Tue, 15 Nov 2022 05:35 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 15 Nov 2022 05:35 PM IST
सार

Twitter Takeover: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्क ने ट्विटर के लगभग आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, जिसमें ट्विटर के तत्कालीन सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल थे। अब वे इसमें बदलाव के लिए ट्विटर हेडक्वार्टर में ही सो रहे हैं।

विज्ञापन
Twitter Takeover: Musk sleeping in office for 'change' in Twitter
Elon Musk - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। सोमवार को एक ट्वीट करते हुए टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (SpaceX) और ट्विटर (Twitter) जैसी कंपनियों के कर्ताधर्ता मस्क ने बताया है कि फिलहाल वे सेन फ्रांसिस्को स्थित हेडक्वार्टर् में ही सो रहे हैं। बता दें उन्होंने यह ट्वीट उन खबरों के बीच किया है जिसमें कहा गया है कि ट्विटर के नए बॉस मस्क की डर से दफ्तर में ही सोने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्विटर की कमान संभालने के बाद से ही एलन मस्क इसे नया स्वरुप देना चाहते हैं। इसके लिए वे बदलावों पर काम कर रहे हैं। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में उनकी ओर से प्रस्तावित कुछ बदलावों की आलोचना भी हो रही है। इन सबके बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि नौकरी जाने की डर से कई ट्विटर कर्मचारी रात को ऑफिस में सो रहे हैं। इन खबरों के बाद अब मस्क ने भी साफ किया है कि वे खुद ट्विटर हेडक्वार्टर में सो रहे हैं, और ऐसा तब तक चलेगा जब तक ट्विटर पर सबकुछ ठीक नहीं हो जाता है। हालांकि, उनकी इस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन

एलन मस्क ने ट्वीट में बताई ऑफिस में सोने की वजहबता दें कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्क ने ट्विटर के लगभग आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, जिसमें ट्विटर के तत्कालीन सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल थे। जो कर्मचारी कंपनी में बचे थे उन्हें नई वर्क डेडलाइन दे दी गई थी। ट्विटर के अधिग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हुई थीं जिनमें कई कर्मचारी ऑफिस में ही स्लिपिंग बैंग्स में सोते दिखे थे। हालांकि ये तस्वीरें ट्विटर के किसी दफ्तर के थे यह साफ नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर के टेकओवर के बाद मस्क ने यह भी कहा है कि संस्था में सुधार के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं, उससे उनका खुद का काम भी काफी बढ़ गया है। इस बीच, कंपनी के कर्मियों को भी सख्त लहजे में कहा गया कि उन्हें अब हर हफ्ते 80 घंटे काम करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। इसका साफ मतलब था कि उन्हें हर दिन 16 घंटे काम करना पड़ेगा। इसके साथ ही मस्क ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी समाप्त कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed