फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Twitter starts laying off staff in India

Twitter: भारत में भी कर्मचारियों की छंटनी शुरू, मार्केटिंग-कम्युनिकेशन विभाग बर्खास्त; मस्क ने कही ये बात

Fri, 04 Nov 2022 10:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 04 Nov 2022 10:55 PM IST
सार

Twitter Layoffs in India: ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, 'छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।' एक अन्य सूत्र ने कहा कि छंटनी ने भारत में ट्विटर टीम के "महत्वपूर्ण हिस्से" को प्रभावित किया है।

विज्ञापन
Twitter starts laying off staff in India
Twitter layoffs in India - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्विटर ने भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मालिक एलन मस्क ने 44 बिलियन अमरीकी डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण को अपरिहार्य बनाने और मंदी के असर से कंपनी को बचाने के लिए वैश्विक स्तर पर छंटनी के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्विटर ने भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे। इस बीच शीर्ष प्रबंधन के कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इंजीनियरिंग, बिक्री, विपणन और संचार टीमों में छंटनी की गई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति के तौर पर कितना भुगतान किया गया है। कहा यह भी जा रहा है कि भारत में पूरे मार्केटिंग (विपणन) और संचार (कम्यूनिकेशन) विभाग को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस बीच मस्क ने कंपनी की आय में कमी के लिए एक्टिविस्ट को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट किया कि एक्टिविस्ट समूह ने विज्ञापनदाताओं पर भारी दबाव बनाया, जिससे ट्विटर की आय में भारी कमी हुई। यहां तक कि सामग्री की निगरानी से भी कुछ नहीं बदला। हमने एक्टिविस्ट को खुद करने के लिए सबकुछ किया। वे अमेरिका में अभिव्यकित की आजादी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी मस्क ने पिछले हफ्ते माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का अधिग्रहण पूरा करते ही कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल और कई अन्य शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद शीर्ष प्रबंधन स्तर पर भी कई लोगों को बाहर किया गया।  मस्क ने अब कंपनी के वैश्विक कार्यबल को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर अभ्यास शुरू कर दिया है।

भारत में छंटनी शुरू
ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि छंटनी ने भारत में ट्विटर टीम के महत्वपूर्ण हिस्से को प्रभावित किया है।

ट्विटर इंडिया ने इस संबंध में ईमेल के जरिए किए गए सवालों का जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में ट्विटर के मार्केटिंग व कम्युनिकेशन विभाग को पूरी तरह से बर्खास्त कर दिया गया है।



75 प्रतिशत तक की कमी करने की तैयारी
मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण से पहले ही इस तरह की चर्चा थी कि वह सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेंगे। कुछ खबरों में तो यहां तक कहा गया है कि वह कर्मचारियों की संख्या में 75 प्रतिशत तक की कमी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed