फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trump's victory may temporarily reduce the price of gold, expectations of gold and silver sales in market

Trump and Gold Prices: क्या अमेरिका में ट्रंप की जीत से सोना नरम पड़ेगा? घरेलू बाजार पर क्या है अनुमान, जानें

Thu, 07 Nov 2024 11:41 AM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Thu, 07 Nov 2024 11:41 AM IST
सार

Trump and Gold Prices: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुके हैं, जिसके बाद  है लोगों के भीतर विशेषकर सोने और चांदी के भाव को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। दरअसल, ट्रंप के जीतने से डॉलर मजबूत हुआ है, और डॉलर की मजबूती सोने में नरमी का कारण होता है। ऐसे में घरेलू बाजार के निवेशकों की नजर शादी-ब्याज के सीजन के दौरान सोने की कीमतों पर बनी रहेगी।

विज्ञापन
Trump's victory may temporarily reduce the price of gold, expectations of gold and silver sales in market
सोना - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुके हैं, जिसके बाद  है लोगों के भीतर विशेषकर सोने और चांदी के भाव को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। पिछले एक साल में सोने की कीमत 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है अब चुनाव में ट्रंप की जीत सोने के भाव पर क्या असर पड़ेगा इस पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारों का कहना ट्रंप की जीत से अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिलेगी, इससे सोने की मांग में कमी आने की संभावना है। बुधवार को डॉलर इंडेक्स में तेजी के बाद सोने की कीमतों में नरमी देखी भी गई, लेकिन इसके विपरित कुछ विशेषज्ञों का कहना है अनिश्चितता के समय में सोना सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। इसलिए कीमतों में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए, हालांकि अस्थायी गिरावट आ सकती है। 
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर व्याप्त तनाव निकट भविष्य में सोने की कीमतों को ऊंचा रख सकता है। ज्वेलरी उद्योग की मानें तो चुनाव के बाद सोने के दाम में थोड़ी गिरावट की संभावना के बावजूद, ये भू-राजनीतिक मुद्दे यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि स्थिरता चाहने वाले निवेशक सोने में निवेश बनाए रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने में उच्च स्तरों से 3000 रुपये तक की गिरावट आ सकती है
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत, जिसके बाद वह कंरेसी की मजबूती को लेकर अवश्य काम करेंगे। बुधवार को डॉलर इंडेक्स में मजबूती रही और सोने में गिरावट देखी गई। लेकिन बहुत खुश होने की बात नहीं है, क्योंकि सोने के भाव में यह अस्थायी रूप से गिरावट आएगी और यह टॉप से यानी 120 से 130 डॉलर तक और भारतीय रुपये में 3000 रुपये तक कम हो सकती है। लेकिन वैश्विक तनावों के कारण सोने में तेजी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि निवेशकों को इस समय निवेश करने से बचना चाहिए और एक हफ्ते के बाद जब भाव स्थिर होने लगे तब ही निवेश करना सही होगा। ऐसे समय में सोने और चांदी के भाव में हर दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसलिए अभी बाजार को अभी सैटेल होने दें और ट्रंप की जीत का एक हफ्ता गुजरने दे, इसके बाद बाजार की दिशा तय हो जाएगी।

घरेलू बाजार में शादी ब्याह के दौरान बढ़ेगी मांग
ज्वेलर्स का कहना है कि काफी हद तक अमेरिका के चुनाव का असर सोने के भाव पर पड़ेगा, लेकिन घरेलू बाजार कुछ अलग तरह से काम कर रहा है। देश में 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन से हिंदूओं में शादी ब्याह के शुभ काम शुरू हो जाते हैं। जिसमें सोने की की काफी अच्छी मांग होती है। कन्या और वर पक्ष दोनों ओर से सोने के आभूषणों की खरीदारी होती है। जिसकों उपहार के रूप में एक दूसरे को दिया जाता है।  इस सल देश भर में 48 लाख शादियां हैं, जिसमें 1.15 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसलिए हमें सोने की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। सुरेंद्र मेहता बताते हैं कि देश भर में 48 लाख शादियां है, जिसमें सोने की मांग 110 टन से लेकर 115 टन के बीच रहने की अनुमान है, वहीं इस बार चांदी की मांग 450 टन तक जाने का अनुमान है। इसकी बढ़ी वजह यह है कि सोने के भाव अधिक है, इसलिए इसके वॉल्यूम में कमी आएगी।  


डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसा गिरा 
6 नवंबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे गिरकर 84.30 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर आ गया, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के साथ अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी आई। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने तथा विदेशी पूंजी के निरंतर बहिर्गमन से बाजार की धारणा प्रभावित हुई। बाजार  को यह भी उम्मीद है कि अमेरिकी फेड इस सप्ताह के अंत में होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की घोषणा करेगा, तथा 2025 तक इसमें 100 आधार अंकों तक की और कटौती का अनुमान है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) के मुताबिक, 6 नवंबर, 2024 को सोने के भाव इस प्रकार हैं:
फाइन गोल्ड (999): 7,811 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 7,623 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट सोना: 6,951 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 6,327 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट सोना: 5,038 रुपये प्रति ग्राम

नोट: उपर्युक्त दरें 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना हैं प्रति ग्राम के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed