फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trump loses USD 1bn in net worth as stock value of his media firm plunges

Donald Trump: फिर राष्ट्रपति बनने की कवायद में जुटे ट्रंप की कंपनी के शेयर फिसले, नेटवर्थ एक अरब डॉलर घटा

Tue, 02 Apr 2024 02:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 02 Apr 2024 02:51 PM IST
सार

Donald Trump: ट्रंप की कंपनी की ओर से निराशाजनक वित्तीय आंकड़े पेश करने के बाद इसके शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार उसे 58 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक का नुकसान हुआ है। 2023 में कंपनी ने न्यूनतम राजस्व सृजन किया है।

विज्ञापन
Trump loses USD 1bn in net worth as stock value of his media firm plunges
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के बाद व्हाइट हाउस में नए कार्यकाल की तैयारी में जुटे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए बाजार से एक बुरी खबर है। उनके मीडिया उद्यम, ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप उनकी कुल संपत्ति में 1 बिलियन अमरीकी डालर का नुकसान हुआ। सीएनएन अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


ट्रंप की कंपनी की ओर से निराशाजनक वित्तीय आंकड़े पेश करने के बाद इसके शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार उसे 58 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक का नुकसान हुआ है। 2023 में कंपनी ने न्यूनतम राजस्व सृजन किया है। कंपनी में ट्रम्प की मेजॉरिटी ओनरशिप है, जिसके कारण कंपनी का प्रदर्शन सीधे पूर्व राष्ट्रपति की संपत्ति पर असर डालता है। कंपनी के शेयरों में हालिया गिरावट से उनकी संपत्ति में काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प मीडिया की नवीनतम नियामक फाइलिंग ने 2023 और पिछले वर्ष में अपने वित्तीय प्रदर्शन के बीच एक तेज अंतर का खुलासा किया है। जबकि कंपनी ने 2022 में 50.5 मिलियन अमरीकी डालर का लाभ दर्ज किया वहीं, 2023 में इसे 58.2 मिलियन अमरीकी डालर का भारी नुकसान हुआ। राजस्व के आंकड़े समान रूप से निराशाजनक रहे। ट्रम्प मीडिया ने केवल 4.1 मिलियन अमरीकी डालर का राजस्व कमाया, जिसमें 2022 के 1.5 मिलियन अमरीकी डॉलर के मुकाबले मामूली वृद्धि दिखी। इसके अलावा, 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी के राजस्व में 39 प्रतिशत की गिरावट दिखी और यह केवल 7,51,500 अमेरिकी डॉलर ही रहा। इससे निवेशकों में कंपनी की स्थिरता के बारे में चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रम्प मीडिया के शेयर मूल्य में भारी गिरावट के बावजूद (जो सोमवार को लगभग 21 प्रतिशत तक गिर गए) वर्ष की शुरुआत की तुलना में अब भी लगभग 200 प्रतिशत मजबूत हुए। पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के पास कंपनी में 78.8 मिलियन शेयरों की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है, जिसका मूल्य सोमवार की कीमतों पर लगभग 3.8 बिलियन अमरीकी डालर है। हालांकि, इसमें एक सप्ताह पहले के लगभग 6.3 बिलियन अमरीकी डॉलर के उच्चतम स्तर की तुलना में उल्लेखनीय कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed