फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   travel insurance role important during unexpected journey like horrific plane crash in Ahmedabad

ट्रैवल इंश्योरेंस: फ्लाइट कैंसिल होने से मेडिकल इमरजेंसी तक में मददगार, बड़े नुकसान से बचाता है पर्याप्त कवरेज

Mon, 16 Jun 2025 07:01 AM IST
कालीचरण Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 07:01 AM IST
सार

ट्रैवल इंश्योरेंस किसी एक देश ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए होता है। अगर आप दक्षिण-पूर्व जैसे क्षेत्र के लिए पॉलिसी खरीदते हैं, तो यह उस क्षेत्र के कई गंतव्यों को कवर करेगा, जिसमें थाईलैंड, बाली और आसपास के अन्य देश शामिल हैं।

विज्ञापन
travel insurance role important during unexpected journey like horrific plane crash in Ahmedabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

अहमदाबाद में भीषण विमान दुर्घटना जैसी अनहोनी यात्रा के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस की भूमिका को एक विकल्प से आगे बढ़कर जरूरत बना देती है। यात्रा के दौरान अगर आपको किसी भी मेडिकल इमरजेंसी, पासपोर्ट खो जाने या फ्लाइट कैंसिल हो जाने जैसी अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़े तो छुट्टियों का आनंद किरकिरा हो सकता है। यहीं पर ट्रैवल इंश्योरेंस आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के काम आता है।

विज्ञापन


ट्रैवल इंश्योरेंस किसी एक देश ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए होता है। अगर आप दक्षिण-पूर्व जैसे क्षेत्र के लिए पॉलिसी खरीदते हैं, तो यह उस क्षेत्र के कई गंतव्यों को कवर करेगा, जिसमें थाईलैंड, बाली और आसपास के अन्य देश शामिल हैं।
विज्ञापन


इंश्योरेंस पहले से खरीदना जरूरी
यात्रा करने से पहले ही ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद लेनी चाहिए। यात्री इसमें ट्रैवल की प्लानिंग कैंसिल होने से लेकर वीजा फी रिटर्न बेनिफिट को भी शामिल कर सकते हैं, जो आमतौर पर आखिरी समय में इंश्योरेंस खरीदने पर उपलब्ध नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिला, दुर्घटना के संभावित कारणों का पता लगाने में मिलेगी मदद

सिंगल और मल्टी-ट्रिप ट्रैवल इंश्योरेंस
बात जब ट्रैवल इंश्योरेंस की आती है, तो दो मुख्य विकल्प होते हैं। सिंगल-ट्रिप और मल्टी-ट्रिप ट्रैवल इंश्योरेंस। सिंगल-ट्रिप ट्रैवल इंश्योरेंस में एक खास यात्रा के लिए 30 दिनों का कवर मिलता है, चाहे वह घरेलू हो या अंतरराष्ट्रीय। आपका कवरेज तब शुरू होता है, जब आप देश छोड़ते हैं। अगर आप कभी-कभार ट्रैवल करते हैं और सिर्फ एक ट्रैवल के लिए सुरक्षा की जरूरत होती है, तो यह एक अच्छा विकल्प है।

  • मल्टी-ट्रिप ट्रैवल इंश्योरेंस पूरे साल में कई यात्राओं को कवर करता है। इसमें ट्रैवल की अवधि 30, 45, 60 और 90 दिनों के बीच चुन सकते हैं। हालांकि, सभी यात्राओं में कुल यात्रा अवधि 180 दिन से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

बड़े नुकसान से बचाता है पर्याप्त कवरेज
कुछ यात्री बेसिक या न्यूनतम कवरेज चुनकर डिडक्शन की कोशिश करते हैं। लेकिन, ऐसा करना भारी नुकसान पहुंचा सकता है। जैसे कंकरीली सड़क पर पैर मुड़ जाना या हड़ताल की वजह से फ्लाइट कैंसिल होना, लाखों रुपये तक की अप्रत्याशित लागत का कारण बन सकता है।

  • कॉम्प्रिहेंसिव हाई-कवर ट्रैवल इंश्योरेंस मन की शांति प्रदान करता है, जो इसकी छोटी अतिरिक्त लागत से कहीं अधिक है। महंगी यूरोप यात्रा के संदर्भ में, एक बेसिक और हाई-कवर पॉलिसी के बीच का अंतर कुछ हजार रुपये होता है, लेकिन संकट में आपको लाखों के नुकसान से बचा सकता है।
ये भी पढ़ें: IAF: ब्रिटिश F-35B जेट की तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग; भारतीय वायु सेना ने कहा- इसकी पूरी जानकारी
 

वीजा स्वीकृति के लिए भी जरूरी
कुछ देशों में वीजा स्वीकृति के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस जरूरी है, जो इसे ट्रैवल प्लानिंग का अनिवार्य हिस्सा बनाता है। आप छुट्टियों का आनंद लेने के लिए लिए यात्रा कर रहे हों या बिजनेस के लिए, सही कवरेज से सुनिश्चित होता है कि आप किसी भी इमरजेंसी के लिए तैयार हैं।

कीमती सामान व यात्रा अवधि का रखें ध्यान

ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदने से पहले, यात्रा अवधि, डेस्टिनेशन और साथ जाने वाले कीमती सामानों जैसे कारकों पर विचार करें। अगर एडवेंचर एक्टिविटी में शामिल होने की योजना बनाते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी उन्हें कवर करती है। बेहतर डील के लिए कीमतों की ऑनलाइन तुलना करें। पॉलिसी खरीदते समय यह देखें कि उसमें क्या शामिल है और क्या नहीं, ताकि क्लेम के दौरान मुश्किल न हो। -मीत कपाडिया, हेड ट्रैवल इंश्योरेंस, पॉलिसीबाजार

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed