फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   travel ban imposed by America President Joe Biden for people coming from India came into effect today

यात्रा प्रतिबंध: आज से अमेरिका नहीं जा सकेंगे भारतीय, सिर्फ इनको मिलेगी छूट

Tue, 04 May 2021 01:45 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 04 May 2021 01:45 PM IST
सार

अमेरिकी सरकार ने कोरोना महामारी के गंभीर संकट से जूझ रहे भारत से ऐसे सभी गैर-अमेरिकियों के अपने देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है जो बीते 14 दिनों के भीतर भारत में रहे हों। यह प्रतिबंध आज से प्रभावी हो गए हैं।

विज्ञापन
travel ban imposed by America President Joe Biden for people coming from India came into effect today
यात्रा प्रतिबंध - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका ने भारत से अपने यहां आने वाले गैर अमेरिकी लोगों की यात्रा पर पाबंदी लगाई है। अमेरिकी सरकार ने कोरोना महामारी के गंभीर संकट से जूझ रहे भारत से ऐसे सभी गैर-अमेरिकियों के अपने देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है जो बीते 14 दिनों के भीतर भारत में रहे हों। यह प्रतिबंध आज से प्रभावी हो गए हैं।

विज्ञापन


किनको मिलेगी छूट?
भारत में कोविड-19 के प्रकोप के चलते ऐसा किया गया। हालांकि, इस आदेश से अमेरिकी नागरिकों, ग्रीन कार्ड धारकों और उनके गैर-अमेरिकी जीवनसाथी और बच्चों को छूट रहेगी। इसके अलावा कुछ श्रेणियों में छात्रों, शिक्षाविदों और पत्रकारों को भी छूट रहेगी। 
विज्ञापन


कब तक लागू किए गए प्रतिबंध? 
ये यात्रा प्रतिबंध अनिश्चितकाल के लिए लागू किए गए हैं और इस संबंध में राष्ट्रपति के अगले घोषणा पत्र से ही ये समाप्त हो सकते हैं। यानी यह पाबंदी अमेरिकी राष्ट्रपति के अगले आदेश तक जारी रहेगी।यह फैसला स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के तहत रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की सलाह पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षाएं शुरू होने के 30 दिन में अमेरिका आ सकते हैं छात्र
विदेश मंत्रालय ने 26 अप्रैल को जारी आदेश में कहा था कि जिन छात्रों के पास वैध एफ-1 और एम-1 वीजा है, मगर उनकी कक्षाएं एक अगस्त या उसके बाद शुरू होने वाली हैं, उन्हें यात्रा के लिए अभी छूट हासिल करने की जरूरत नहीं है। कक्षाएं शुरू होने के पहले 30 दिनों के भीतर ही वे अमेरिका में प्रवेश कर सकते हैं। छात्र निकटवर्ती दूतावास या कौउंसलेट में जाकर अपने वीजा की स्थिति देख सकते हैं।


मालूम हो कि रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन के भारत से यात्रा पर पाबंदी के फैसले को लेकर विरोध जताया था। सांसद टिम बरचेट ने ट्वीट कर कहा था कि, भारत हमारा सहयोगी और वहां से यात्रा पर हम पाबंदी लगा रहे हैं, जबकि मैक्सिको जाने वाली सीमा को खुला छोड़ दिया गया है। यह तार्किक फैसला नहीं है। वहीं, एक और रिपब्लिकन सांसद जोडी एरिंगटन ने कहा, बाइडन का यह फैसला वैसा ही, जैसे कि आप सामने के दरवाजे पर ताला लगा दें, मगर पीछे के दरवाजे को खुला छोड़ दें। एक महिला सांसद लॉरेन बोएबर्ट ने कहा, मुझे लगता है कि यह दूसरे देशों को नापसंद करने जैसा है। जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप से यात्रा पर पाबंदी लगाई थी, तब डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे बाइडन ने ट्रंप के फैसले का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed