फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Transactions through UPI crossed record 6 billion in July

UPI: यूपीआई के जरिये लेनदेन जुलाई में रिकॉर्ड 6 अरब के पार, 2016 से अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा

Wed, 03 Aug 2022 06:38 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 03 Aug 2022 06:38 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को यूपीआई (UPI) के जरिये जुलाई में रिकॉर्ड लेनदेन (Transaction) को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया। इसे नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने और अर्थव्यवस्था (Economy) को स्वच्छ बनाने के लोगों के सामूहिक संकल्प से हासिल किया गया है। 

विज्ञापन
Transactions through UPI crossed record 6 billion in July
UPI System - फोटो : Twitter@rbi

विस्तार

यूपीआई (Unified Payments Interface) के जरिये लेनदेन जुलाई में रिकॉर्ड छह अरब के पार पहुंच गया। इस दौरान मूल्य के लिहाज से कुल 10.63 लाख करोड़ रुपये के यूपीआई लेनदेन हुए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को यूपीआई (UPI) के जरिये जुलाई में रिकॉर्ड लेनदेन (Transaction) को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया। इसे नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने और अर्थव्यवस्था (Economy) को स्वच्छ बनाने के लोगों के सामूहिक संकल्प से हासिल किया गया है। डिजिटल भुगतान (Digital Payment) विशेष रूप से महामारी (Corona Pandemic) के दौरान मददगार रहा है। नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) के ट्वीट के जवाब में यह बात कही। सीतारमण ने ट्विटर पर लिखा, यूपीआई के जरिये इस साल जुलाई में रिकॉर्ड 6 अरब से ज्यादा लेनदेन हुए। यह 2016 से अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहा लेनदेन
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, मात्रा के लिहाज से यूपीआई लेनदेन महीने-दर-महीने 7.16 फीसदी बढ़ा है। मूल्य के हिसाब से इसमें 4.76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सालाना आधार पर यूपीआई लेनदेन में करीब दोगुना उछाल देखने को मिला है, जबकि मूल्य के आधार पर लेनदेन हर साल 75 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटलीकरण की रणनीति से मिल रही मदद
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने मार्च, 2022 में बताया था कि पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल पेमेंट्स लेनदेन लगातार बढ़े हैं। यह सरकार के वित्तीय क्षेत्र व अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण करने की रणनीति से संभव हुआ है।

  • 2018-19 में डिजिटल पेमेंट लेनदेन का आंकड़ा 3,134 करोड़ रुपये था। 2020-21 में यह बढ़कर 5,554 करोड़ रुपये और 2021-22 में 7,422 करोड़ रुपये पहुंच गया।


इस साल ऐसा रहा यूपीआई लेनदेन का सफर

महीना लेनदेन (मात्रा में) लेनदेन (मूल्य में)
जनवरी 4.62 अरब 8.32 लाख करोड़
फरवरी 4.53 अरब 8.27 लाख करोड़
मार्च 5.41 अरब 9.60 लाख करोड़
अप्रैल 5.58 अरब 9.83 लाख करोड़
मई 5.95 अरब 10.41 लाख करोड़
जून 5.86 अरब 10.14 लाख करोड़
जुलाई 6.29 अरब 10.63 लाख करोड़


भीम यूपीआई को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे लोग
भीम यूपीआई के जरिये 28 फरवरी, 2022 तक 8.27 लाख करोड़ के रिकॉर्ड 4.53 अरब लेनदेन हुए। इसे लोग सर्वाधिक पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed