फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर: इन तीन तरीकों से कम होगा टीवी का खर्च, हर महीने होगी बचत

Sun, 12 Jan 2020 01:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 12 Jan 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
TRAI rules for Cable TV and DTH subscribers can save money in many ways

भारत के करीब 20 करोड़ घरों में टीवी है। हाल ही में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने केबल टीवी और डायरेक्ट टू होम ( डीटीएच ) के लिए नए नियम लागू किए थे। इन नियमों का फायदा ग्राहकों को होगा। ग्राहक हर महीने अपने पैसे बचा सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे। 

TRAI rules for Cable TV and DTH subscribers can save money in many ways

इस तरह हर महीने बचा सकते हैं 80 रुपये

ट्राई के सचिव एसके गुप्ता ने कहा कि पिछले साल फरवरी में जब पहली बार न्यू टैरिफ ऑर्डर (एनटीओ) जारी किया गया था, तब कंज्यूमर 130 रुपये एनसीएफ चुकाकर 100 चैनल देखते थे। वितरण प्लेटफॉर्म परिचालकों (डीपीओ) के फीडबैक के अनुसार, अधिकांश उपभोक्ता 200 के करीब चैनल्स सब्सक्राइब कर रहे थे। यानी 200 चैनलों में से 100 चैनल देखने के लिए ग्रोहक 130 रुपये चुकाते थे। वहीं बाकी के 100 चैनल्स के लिए 25 चैनल के स्लैब में 20-20 रुपये करके 80 रुपये नेटवर्क क्षमता शुल्क के रूप में भुगतान कर रहे थे। नियमों में बदलाव के बाद अब यह चार्ज नहीं लगेगा। यानी ग्राहकों के 80 रुपये बच जाएंगे और 130 रुपये में ही 200 चैनल्स देख सकेंगे। 

TRAI rules for Cable TV and DTH subscribers can save money in many ways

एक से अधिक कनेक्शन में होगी ज्यादा बचत

भारत में करीब 60 लाख घरों में एक से अधिक कनेक्शन हैं। ऐसे ग्राहक भी हर महीने पैसे बचा सकेंगे। एक से ज्यादा कनेक्शंस वाले ग्राहक हर महीने 98 रुपये की बचत कर सकेंगे। पहले हर कनेक्शन के लिए ग्राहकों को 130 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। जबकि नई पॉलिसी के तहत पहले कनेक्शन के लिए 130 रुपये और दूसरे व तीसरे कनेक्शन के लिए 130 रुपये का 40 फीसदी यानी 52 रुपये प्रति कनेक्शन देने होंगे।

यह भी पढ़ें: चार दिन बाद बंद हो जाएगी ये सरकारी योजना, जल्द उठाएं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
TRAI rules for Cable TV and DTH subscribers can save money in many ways

सस्ते होंगे बुके के चैनल

नए पॉलिसी के अनुसार, अला कार्टे में एक चैनल का दाम भले ही कितना भी हो, लेकिन अगर ग्राहकों को चैनल बुके में मिलता है, तो उसका अधिकतम दाम 12 रुपये प्रति चैनल ही होगा। पहले यह कीमत 19 रुपये थी। 

यह भी पढ़ें: खुशखबर: साल 2020 में पहली बार कम हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, इतने कम हुए दाम

विज्ञापन
TRAI rules for Cable TV and DTH subscribers can save money in many ways

प्रसारणकर्ताओं मिलता है 25 फीसदी हिस्सा

आईबीएफ अध्यक्ष और सोनी इंटरटेनमेंट के प्रमुख एनपी सिंह ने कहा कि पिछले साल आए टैरिफ आदेश के बाद चीजों को समायोजित करने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में टैरिफ दरों को नियंत्रित करने संबंधी किसी नए आदेश की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रसारणकर्ताओं को अभी उपभोक्ता द्वारा किए गए भुगतान का महज 25 फीसदी हिस्सा मिलता है, जबकि 65 फीसदी हिस्सा वितरक ले जाते हैं। इसके अलावा हम पिछले आदेश पर लोगों को जागरूक करने के लिए पहले ही 1,000 करोड़ रुपये खर्च चुके हैं। पिछले साल के आदेशों के बाद 1.2 करोड़ उपभोक्ताओं ने सेवाएं लेना भी बंद कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed