फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   trai releases channels bouquet list, tv watching to become costlier from next month

अब टीवी देखना होगा महंगा, ट्राई ने जारी की चैनलों की मूल्य सूची

Fri, 28 Dec 2018 04:14 PM IST
शशांक गौर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शशांक गौर Updated Fri, 28 Dec 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
trai releases channels bouquet list, tv watching to become costlier from next month
tv channel
अगले महीने से आपका टीवी देखना महंगा होने जा रहा है। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने चैनलों के बुके की कीमत को जारी कर दिया है। इस लिस्ट को देखने से लग रहा है कि टीवी देखने के लिए ट्राई के दावों के उलट दर्शकों को ज्यादा पैसे हर महीने चुकाने पड़ेंगे। 
विज्ञापन


एचडी चैनल देखना पड़ेगा महंगा

देश के प्रमुख टीवी नेटवर्क स्टार, सोनी, जी, वॉयकॉम 18, नेटवर्क 18, डिस्कवरी आदि ने अपने चैनलों के बुके की कीमत को घोषित कर दिया है। अगर आप एचडी चैनलों को देखते हैं तो फिर हर महीने कम से कम 600 से 800 रुपये चुकाने पड़ेंगे। सभी प्रमुख चैनलों का पैकेज 80 रुपये से शुरू होकर के 120 रुपये का पड़ेगा। इस पर ग्राहकों को हर महीने जीएसटी भी अलग से देना होगा। 
विज्ञापन


एक महीने बढ़ी मियाद

ट्राई ने उपभोक्ताओं को नई नियामक व्यवस्था के तहत चैनल चुनने के लिए एक महीने यानी 31 जनवरी तक का समय दिया है। ट्राई ने प्रसारण और केबल सेवाओं के लिए नया फ्रेमवर्क बनाया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सचिव एस के गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने प्रसारकों, डीटीएच ऑपरेटरों और एमएसओ (मल्टी-सिस्टम ऑपरेटरों) के साथ एक बैठक की। सभी ने नए नियमों को लागू करने की अपनी तत्परता की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने अनुरोध किया कि ग्राहकों को कुछ और समय दिया जाए ताकि वे सुगम और व्यवधान मुक्त सेवा के लिए विकल्पों का चयन कर सकें।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बताया कि नए नियम के तहत डीटीएच या केबल उपभोक्ताओं को कम पैसे में टीवी चैनल चुनने की आजादी होगी। टेलीविजन सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं पर मासिक बिल का भार भी घट जाएगा। 

यह है ट्राई द्वारा की गई चैनलों की बुके लिस्ट

ट्राई द्वारा चैनलों की बुके लिस्ट में देश के सभी प्रमुख ब्रॉडकास्टर शामिल किए गए हैं। ऐसे में आप अपनी तरफ से खुद गणना कर सकते हैं कि हर महीने कितना पैसा देना पड़ेगा। इस लिस्ट में 100 फ्री-टू एयर चैनल 130 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) कुल 152 रुपये अतिरिक्त जोड़ ले।

चैनलों का दाम इस प्रकार हैः-


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed