फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   traders to protest again walmart flipkart deal, gst

वालमार्ट-फ्लिपकार्ट डील के खिलाफ आंदोलन करेंगे व्यापारी, पॉलिथीन पर पाबंदी के फैसले पर भी रोष

Mon, 09 Jul 2018 09:33 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
traders to protest again walmart flipkart deal, gst

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ व्यापारियों की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। जीएसटी के एक साल पूरा होने पर सरकार जरूर इसे सफल कर प्रणाली मान रही हो, लेकिन व्यापारी इससे खुश नहीं हैं। इसके साथ ही वालमार्ट व फ्लिपकार्ट डील के कारण अपना व्यवसाय प्रभावित होता देख वे आंदोलन करने की तैयारी में हैं। रविवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी व्यापारियों ने केंद्र सरकार की कई नीतियों पर नाराजगी जाहिर की। 

विज्ञापन


जीएसटी से अब भी हो रही है परेशानी
बैठक में आए व्यापारियों का कहना था कि जीएसटी के एक साल बाद भी इसकी विसंगतियां कम नहीं हुईं। सरकारी विभागों में इंस्पेक्टर राज, खुदरा व्यवसाय में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, कृषि उपज समिति व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा मानक प्रावधान, सीलिंग की समस्या समेत कई मुद्दों पर व्यापारियों ने चर्चा किया।
विज्ञापन


भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा व चेयरमैन मनोहरलाल कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि दिल्ली के साथ ही कई राज्यों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही सीलिंग की कार्रवाई उद्योग, व्यापार के लिए नई समस्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वालमार्ट-फ्लिपकार्ट डील के खिलाफ आंदोलन

traders to protest again walmart flipkart deal, gst

बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि वालमार्ट व फ्लिपकार्ट डील के खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जीएसटी समिति में व्यापारियों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई। पॉलिथीन पर रोक लगाए जाने के मुद्दे पर व्यापारियों ने कहा कि बिना विकल्प के इस पर पाबंदी का फैसला उचित नहीं है। 

ई-वे बिल से भी हो रही है परेशानी
राष्ट्रीय महामंत्री विजय प्रकाश जैन ने बताया कि कुछ माह पूर्व देश भर में लागू हुए ई-वे बिल को लेकर भी व्यापारियों को समस्याएं आ रही हैं। ई-वे बिल की लिमिट हर राज्य में अलग-अलग होने के कारण व्यापार में दिक्कतें आ रही हैं।

व्यापारी चाहते हैं कि इस लिमिट को बढ़ाकर कम से कम 2 लाख रुपये किया जाए और वह देशभर में एक समान हो। खुदरा व्यापार में एफडीआई, वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील बेहद ही खतरनाक है। इसके खिलाफ केंद्र सरकार को आगे आना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed