फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trade in Rupee: Russian official says "No change in bilateral developments

India-Russia: रुपये में कारोबार पर बातचीत टालने की खबर पर रूसी अधिकारी बोले- ऐसी खबरें पश्चिम फैला रहा

Thu, 04 May 2023 04:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 04 May 2023 04:57 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि भारत और रूस ने रुपये में द्विपक्षीय व्यापार से जुड़ी बातचीत को फिलहाल स्थगित कर दिया है। मामले की जानकारी रखने वालों दो भारतीय अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि दोनों देशों के बीच महीनों की बातचीत के बावजूद भारत मॉस्को को द्विपक्षीय व्यापार रुपये में करने के लिए सहमत करने में विफल रहा।

विज्ञापन
Trade in Rupee: Russian official says "No change in bilateral developments
रूस और भारत - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भारत और रूस के बीच रुपये में व्यापार के लिए हो रही वार्ता निलंबित करने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स का रूसी अधिकारी ने खंडन किया है। खबरों पर  टिप्पणी करते हुए रूस के एक अधिकारी ने कहा है कि ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच जारी तालमेल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि ऐसी मनगढंगत खबरें पश्चिमी समाचार एजेंसियों की ओर से फैलायी जा रही हैं। बता दे मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि भारत और रूस ने रुपये में द्विपक्षीय व्यापार से जुड़ी बातचीत को फिलहाल स्थगित कर दिया है। मामले की जानकारी रखने वालों दो भारतीय अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि दोनों देशों के बीच महीनों की बातचीत के बावजूद भारत मॉस्को को द्विपक्षीय व्यापार रुपये में करने के लिए सहमत करने में विफल रहा। हालांकि अब दावे को एक रूसी अधिकारी ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

भारत और रूस के बीच रुपये में द्वपक्षीय व्यापार होने पर आयातकों को मिलेगी राहत

माना जा रहा है कि यदि रुपये में व्यापार करने से जुड़ी बातचीत स्थगित की जाती है तो यह रूस से सस्ते तेल और कोयले के भारतीय आयातकों के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा। ये मुद्रा रुपांतरण की लागत कम करने के लिए द्विपक्षीय व्यापार में लंबे समय से एक स्थायी भुगतान तंत्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एक विदेशी समाचार एजेंसी ने भारत सरकार के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर  बताया था कि मॉस्को महसूस करता है कि रुपया का संचय 'वांछनीय नहीं' है, ऐसे में इसमें द्वपक्षीय व्यापार मुश्किल है।

विज्ञापन

वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी महज दो प्रतिशत, इसलिए रुपये में व्यापार कठिन

भारत के वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से इस मामले में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। रुपया पूरी तरह परिवर्तनीय नहीं है। वस्तुओं के वैश्विक निर्यात में भारत का हिस्सा लगभग 2% ही है इसलिए दूसरे देश रुपये में कारोबार करने से हिचकते हैं। भारत ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद रूस के साथ रुपया निपटान तंत्र की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन रुपये में कोई सौदा नहीं हुआ है। अब भी अधिकांश व्यापार डॉलर में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed