फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tracxn IPO: IPO of this company is coming on October 10, price band is Rs 75-80, know other details

Tracxn IPO: 10 अक्तूबर को आने वाला है इस कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड है 75-80 रुपये , जानें अन्य डिटेल्स

Tue, 04 Oct 2022 05:08 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 04 Oct 2022 05:08 PM IST
सार

Tracxn IPO: कंपनी का के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन ऑफर 10 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक ओपन रहेगा। आईपीओ के लिए 185 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। इसका मतलब यह है कि किसी भी निवेशक को कम से कम 185 इक्विटी शेयरों में पैसे लगाने होंगे। 

विज्ञापन
Tracxn IPO: IPO of this company is coming on October 10, price band is Rs 75-80, know other details
Upcoming IPO 2022 - फोटो : Istock

विस्तार

दस अक्तूबर के दिन एक और कंपनी का आईपीओ आने वाला है। इस कंपनी का नाम है Tracxn Technologies (TTL)। सोमवार के दिन इसका सब्सक्रिप्शन खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 75-80 रुपये प्रति शेयर तय किया है। वर्ष 2012 में बनी Tracxn Technologies निजी कंपनियों के लिए मार्केट इंटेलिजेंस डेटा प्रदान करती है। 

विज्ञापन

कंपनी के पास एसेट लाइट बिजनेस मॉडल है और यह एक सर्विस आधारित सॉफ्टवेयर का संचालन करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है। इसके तहत कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरधारक एक रुपये के अंकित मूल्य वाले 309.37 करोड़ रुपये के 3,86,72,208 इक्विटी शेयरों की पेशकश करेंगे। कंपनी के कोफाउंडर नेहा सिंह और अभिषेक गोयल अपने हिस्से के 76.6-76.6 लाख शेयर बेचने की पेशकश करेंगे। वहीं फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल अपने हिस्से के 12.6-12.6 लाख शेयरों की पेशकश करेंगे। 

विज्ञापन

कंपनी का के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन ऑफर 10 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक ओपन रहेगा। आईपीओ के लिए 185 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। इसका मतलब यह है कि किसी भी निवेशक को कम से कम 185 इक्विटी शेयरों में पैसे लगाने होंगे। अपर प्राइस बैंड के आधार पर देखा जाए तो आईपीओ में पैसा लगाने के इच्छुक लोगों को कम से कम 14,800 रुपये का निवेश करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल इन्वेस्टर्स के लिए 75 फीसदी का कोटा रिजर्व रखा है। वहीं, 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीच्युशनल बायर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। शेष दस फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है। आईआईएफएल सिक्योरिटीज इस आईपीओ का एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं, लिंक इनटाइम इंडिया को इस इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों पर लिस्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed