फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tourism Hospitality Jobs surging tourists need 10 lakh hotel rooms in seven years 35 lakh employment possible

Tourism-Hospitality: पर्यटक बढ़ने से सात साल में 10 लाख होटल रूम की दरकार; 35 लाख लोगों को रोजगार मिल सकता है

Tue, 24 Jun 2025 08:36 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 24 Jun 2025 08:36 AM IST
सार

एक अनुमान के मुताबिक पर्यटकों की संख्या बढ़ने से सात साल में 10 लाख होटल रूम की जरूरत होगी।फाइव स्टार होटल अब छोटे शहरों में विस्तार की योजना बना रहे हैं। इससे 35 लाख लोगों को रोजगार मिल सकता है।

विज्ञापन
Tourism Hospitality Jobs surging tourists need 10 lakh hotel rooms in seven years 35 lakh employment possible
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

घरेलू स्तर पर पर्यटकों की बढ़ रही संख्या के कारण अगले सात साल में होटलों में 10 लाख रूम की जरूरत होगी। इसके लिए हॉस्पिटालिटी सेक्टर अपने आप को तैयार कर रहा है। इससे 35 लाख को रोजगार मिलेगा। इसमें 15-20 लाख नौकरियां छोटे शहरों में होगी, क्योंकि इन्हीं शहरों में फाइव स्टार होटल अपनी विस्तार की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


रेडिसन होटल समूह के प्रबंध निदेशक निखिल शर्मा कहते हैं, विकसित भारत के लिए ट्रैवल व टूरिज्म एक नींव बन चुके हैं। बड़े देशों की अर्थव्यवस्था में यह क्षेत्र 10 फीसदी जबकि हमारे यहां केवल दो से तीन फीसदी योगदान करता है। ब्रांडेड होटल  दूसरे, तीसरे और चौथे शहरों खासकर धार्मिक व सांस्कृतिक शहरों में जा रहे हैं।
विज्ञापन


डिमांड को देखते हुए रेडिसन समूह 2030 तक 300 होटल खोलने की योजना बना रहा है। इससे कुल संख्या 500 हो जाएगी। 60 फीसदी होटल दूसरे, तीसरे व चौथे स्तर के शहर में होंगे। रेडिसन ऐसा होटल समूह है जो बजट से लेकर प्रीमियम प्रापर्टी में है। यह छोटे शहरों में इस समय ज्यादा विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gulf: खाड़ी देशों की बदल रही हवा, पश्चिम एशिया के इस देश ने पहली बार आयकर लगाने का किया एलान


250 करोड़ घरेलू पर्यटक
पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक, 2023 में 1.88 करोड़ विदेशी पर्यटक भारत आए। घरेलू स्तर पर 250 करोड़ पर्यटकों ने यात्रा की। कुंभ के दौरान जिस तरह से भीड़ उमड़ी है, उसे देखते हुए उत्तर भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक शहरों में आने वाले समय में ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- मंदी की मार: कर्ज से कतरा रहे शहरी युवा, जनवरी-मार्च तिमाही में कर्ज की वृद्धि दर 12 फीसदी से घटकर 5% हुई

सर्वाधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश में
आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में 251 करोड़ पर्यटकों ने देश में यात्रा की। इसमें 47.83 करोड़ के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहा। उसके बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, राजस्थान व कर्नाटक हैं। 2019 में 23 करोड़, 2020 में 61 करोड़, 2021 में 68 करोड़ व 2022 में 173 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने यात्रा की थी। पसंदीदा स्थानों में चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, पंजाब रहे हैं, जहां 83 करोड़ पर्यटक आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed