फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   top airlines of world that is safe and on time according to a report

कौन सी एयरलाइन है दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित और समय की पाबंद

Fri, 10 Jan 2020 05:40 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 10 Jan 2020 05:40 PM IST
सार

फ्लाइट में देरी होने की वजह से यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय की पाबंदी में रूस की एयरफ्लोत एयरलाइन टॉप पर है। ब्रिटेन की ट्रेवल डाटा एनालिस्ट ने दुनिया में सबसे पाबंद एयरलाइंस और एयरपोर्ट की रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार दूसरे स्थान पर जापान की ऑल निपॉन एयरलाइंस है। 

विज्ञापन
top airlines of world that is safe and on time according to a report
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एयरफ्लोत एयरलाइन की ये है खासियत: एयरफ्लोत एयरलाइन की स्थापना तीन फरवरी 1923 को हुई थी। इसका मुख्यालय मॉस्को में है। बता दें कि यह दुनिया के 53 देशों के 146 डेस्टिनेशंस पर यात्रियों को समय की पाबंदी के साथ सफर कराने के लिए प्रसिद्ध है। इसके बेड़े में करीब 249 विमान हैं, जिनमें 15 बोइंग 777, 21 बोइंग 737, 22 एयरबस ए 330, 33 एयरबस ए 321, 69 एयरबस ए 320, 30 सुखोई सुपरजेट-100, आदि शामिल हैं। इस एयरलाइंस में 30,000 कर्मचारी अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। पिछले साल की बात करें, तो 2019 में कंपनी की 86.7 फीसदी फ्लाइट्स समय पर उड़ीं और लैंड हुई थीं।

विज्ञापन

एयरफ्लोत के यात्रियों को सुविधाएं

एयरलाइन सैलानियों को यात्रा के साथ उनकी पसंद का खाना देती है। सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक की उड़ानों के दौरान यात्रियों को सुबह का नाश्ता, लंच, डिनर और स्नैक्स मिलते हैं। खास बात ये है कि इसमें यात्रियों का स्वागत शैंपेन या ऑरेंज जूस के साथ होता है। इतना ही नहीं, 12 इंच के स्क्रीन में यात्री मनपसंद फिल्म भी देख सकते हैं। याथ ही विमान में यात्रियों के लिए फ्लेट बेड की सुविधा भी है, जहां पर वो आराम कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऑल निपॉन एयरलाइंस की ये है खासियत

जापान की ऑल निपॉन एयरलाइंस की स्थापना 27 दिसंबर 1952 को हुई थी। इसका मुख्यालय टोक्यो में है। दुनिया में सबसे पाबंद एयरलाइंस और एयरपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल करने वाली यह एयरलाइंस 97 मुकामों में दुनियाभर के यात्रियों को सफर कराती है। कंपनी के बेड़े में करीब 237 विमान हैं।

इनमें एयरबस ए 320-200, एयरबस ए 320 निओ, एयरबस ए 321-200, बोइंग 737-700, बोइंग 737-800, बोइंग 767-300 बीसी कार्गो, आदि शामिल हैं। कंपनी में 34,919 कर्मचारी अपनी सेवाएं देते हैं। इस एयरलाइन में बिजनेस क्लास और इकोनॉमी क्लास की सेवाएं मौजूद हैं। पिछले साल की बात करें, तो 2019 में ऑल निपॉन एयरलाइंस की 83.3 फीसदी फ्लाइट्स समय पर उड़ीं और लैंड हुई थीं।

ऑल निपॉन एयरलाइंस के यात्रियों को मिलती हैं ये सुविधाएं

ऑल निपॉन एयरलाइंस के विमानों में यात्रियों के लिए ऑर्डर टच स्क्रीन की तकनीक उपलब्ध है। इसमें लंच सर्विस ड्रिंक और राइस क्रेकर्स के साथ शुरू होता है। साथ ही दुनियाभर के सफर करने वाले यात्रियों को जापानी जायके के व्यंजन भी मिलते हैं। यात्रियों के आराम के लिए फ्लेट बेड और बिजनेस क्लास सीट भी उपलब्ध है।

भारत की एक भी एयरलाइन पाबंद नहीं

अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस इस सूची में तीसरे स्थान पर है। बीते वर्ष कंपनी की 85.7 फीसदी फ्लाइट्स ने समय पर उड़ान भरीं। भारत की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, भारत की एक भी एयरलाइन और एयरपोर्ट पाबंद नहीं मिले।

सिरियम ने 2019 में प्रतिदिन दुनिया की एक लाख फ्लाइट्स को ट्रैक करके यह रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कौन सी एयरलाइंस, एयरपोर्ट समय के पाबंद हैं और कितने सुरक्षित हैं।

सबसे ज्यादा समय के पाबंद

  1. रूस की एयरोफ्लोत एयरलाइन - 86.7 फीसदी
  2. जापान की ऑल निपॉन एयरलाइंस - 86.3 फीसदी
  3. अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस - 85.7 फीसदी
  4. ब्राजील की अजुल ब्रीजीलियन - 83.5 फीसदी
  5. जापान की जापान एयरलाइंस - 82.2 फीसदी

सबसे सुरक्षित एयरलाइंस

  1. ऑस्ट्रेलिया की क्वांटस एयरलाइन
  2. न्यूजीलैंड की एयर न्यूजीलैंड
  3. ताईवान की ईवीए एयर
  4. यूएई की इतिहाद एयरवेज
  5. कतर की कतर एयरवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed