{"_id":"62a1ab22a11c04765b5676c8","slug":"top-10-billionaires-gautam-adani-mukesh-ambani-net-worth-below-100-bn-dollar-latest-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदाणी-अंबानी को झटका: 100 अरब डॉलर के नीचे आई दोनों की नेट वर्थ, जानें अरबपतियों की सूची में कहां पहुंचे?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अदाणी-अंबानी को झटका: 100 अरब डॉलर के नीचे आई दोनों की नेट वर्थ, जानें अरबपतियों की सूची में कहां पहुंचे?
Thu, 09 Jun 2022 01:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:41 PM IST
सार
टॉप-10 अरबपतियों की सूची में शामिल दूसरे भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी ने इस साल की शुरुआत के बाद से दुनिया के दूसरे अमीरों को पछाड़ते हुए जमकर कमाई की, लेकिन बीते कुछ समय से उनकी दौलत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी-गौतम अडाणी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में लंबे समय से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी की बीते 24 घंटे में बड़ा घाटा उठाना पड़ा है। इसके चलते दोनों रईसों की नेट वर्थ कम होकर 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गई है। वहीं इन दोनों के बीच एक पायदान का फासला रह गया है।
विज्ञापन
अंबानी को 1.82 अरब डॉलर का घाटा
गुरुवार को खबर लिखे जाने तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 1.82 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है। इस गिरावट के बाद अंबानी की संपत्ति घटकर 99.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बता दें कि बीते दिनों रिलायंस के शेयरों में आई तेजी की दम पर मुकेश अंबानी फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने। हालांकि, उनका यह दबदबा अभी भी कायम है, लेकिन उनकी नेट वर्थ में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल, शीर्ष अमीरों की सूची में अंबानी आठवें स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
नौंवे पायदान पर पहुंचे गौतम अदाणी
टॉप-10 अरबपतियों की सूची में शामिल दूसरे भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी ने इस साल की शुरुआत के बाद से दुनिया के दूसरे अमीरों को पछाड़ते हुए जमकर कमाई की, लेकिन बीते कुछ समय से उनकी दौलत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अदाणी को होने वाले नुकसान का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अप्रैल तक वह टॉप-10 अमीरों में पांचवें स्थान पर काबिज थे और अब लुढ़ककर नौंवे पायदान पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क नंबर एक पर मौजूद
दूसर शीर्ष अमीरों की बात करें तो टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क नंबर एक पर बने हुए हैं। उनकी नेट वर्थ बीते 24 घंटे में 2.10 अरब डॉलर बढ़कर 216 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इसके बाद अमेजन के जेफ बेजोस भी दूसरे पायदान पर काबिज हैं। उनकी नेटवर्थ 1.84 अरब डॉलर कम होकर 145 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट अपनी मौजूदगी दर्ज कराए हुए हैं। अर्नाल्ट को भी बीते 24 घंटे में 1.28 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा और उनकी संपत्ति घटकर 135 अरब डॉलर पर आ गई है।
अन्य टॉप-10 अमीरों का ताजा हाल
सूची में चौथे नंबर पर 123 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ बिल गेट्स मौजूद हैं, तो वॉरेन बफे 112 अरब डॉलर के साथ पांचवे नंबर पर पहुंच गए हैं। छठे पायदान पर लैरी पेज का नाम आता है उनकी नेट वर्थ 106 अरब डॉलर है और सग्रेई ब्रिन 102 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ सातवें नंबर पर आते हैं। आठवें और नौंवे पायदान पर अदाणी-अंबानी का नाम आता है। वहीं दसवें स्थान पर स्टीव बाल्मर काबिज हैं, उनकी नेट वर्थ 95.5 अरब डॉलर है।