किसी भी देश की हासिल कर सकते हैं नागरिकता, करना होगा इतना निवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी देश की नागरिकता हासिल करने के कईं विकल्पों में से एक निवेश भी है। दुनिया में कईं ऐसे देश हैं जो निवेश को आकर्षित करने के लिए नागरिकता ऑफर करते हैं। नागरिकता का यह कारोबार अब सालाना 2500 करोड़ डॉलर यानी करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये का हो गया है।
100 से भी ज्यादा कंपनियां कर रही हैं कारोबार
आप ये जानकर हैरान होंगे कि मौजूदा समय में पूरी दुनिया में 100 से भी ज्यादा कंपनियां ऐसी हैं जो लोगों को दूसरे देशों में नागरिकता दिलाने का कारोबार कर रहीं हैं। जो देश ज्यादा निवेश आकर्षित करना चाहते हैं, वे इन कंपनियों की मदद भी करते हैं। इस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी है लंदन की हेनली एंड पार्टनर्स, जिसके अध्यक्ष क्रिस्टियन कालिन हैं। यह कंपनी अमीर लोगों की अलग-अलग देशों की नागरिकता हासिल करने में मदद करते हैं।
ये है नागरिकता पाने के लिए देशों की रेट लिस्ट
आइए जानते हैं किस देश की नागरिकता हासिल करने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे। अगर आप एंटीगुआ एंड बारबुडा की नागरिकता हासिल करना चाहते हैं, तो आपको 71 लाख रुपये का निवेश करना होगा, सेंट किट्स की नागरिकता के लिए 1.06 करोड़ रुपये, मोंटेनीग्रो की नागरिकता के लिए 1.94 करोड़ रुपये, पुर्तगाल की नागरिकता के लिए 2.72 करोड़ रुपये, स्पेन की नागरिकता के लिए 3.90 करोड़ रुपये, बुल्गारिया की नागरिकता के लिए 3.97 करोड़ रुपये, माल्टा की नागरिकता के लिए 7.1 करोड़ रुपये और ब्रिटेन की नागरिकता के लिए आपको 17.76 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा।
अमेरिका की नागरिकता के लिए ये है शर्त
अमेरिका की नागरिकता के लिए 3.6 करोड़ से 7.1 करोड़ रुपये तक का निवेश अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त वहां ऐसा कारोबार शुरू करना होता है जिसके माध्यम से कम से कम 10 लोगों को रोजगार मिले।
ये हैं अन्य विकल्प
निवेश कर मनचाहे देश के नागरिक बनने के अतिरिक्त भी कईं ऐसे विकल्प हैं, जिससे अन्य देश की नागरिकता प्राप्त होती है। जन्म के आधार पर और किसी देश में लंबे समय तक काम करने के आधार पर भी नागरिकता हासिल की जा सकती है। लेकिन पैसों के दम पर नागरिकता हासिल करने का कारोबार आजकल सबसे तेजी से बढ़ रहा है।