फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   to curb sttep onion prices, government to procure it from united arab emirates

कीमतों पर काबू पाने को यूएई से प्याज खरीदेगी सरकार

Fri, 08 Nov 2019 08:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 08 Nov 2019 08:07 PM IST
सार

  • नैफेड को 300 टन प्याज खरीदकर ग्राहकों तक पहुंचाने का निर्देश
  • सख्ती से लागू होगी स्टॉक लिमिट, मिलीभगत करने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई 

विज्ञापन
to curb sttep onion prices, government to procure it from united arab emirates

विस्तार

प्याज की चढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्याज खरीदने का फैसला किया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में खाद्य आपूर्ति, उपभोक्ता मामलों और कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्याज की कीमतों में फिलहाल कमी नहीं आएगी क्योंकि मांग और आपूर्ति में अंतर कम नहीं हो रहा है। इस अंतर को घटाने के लिए नैफेड को राजस्थान के अलवर के किसानों से प्रतिदिन 300 टन प्याज खरीदकर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने को कहा गया है। इसके अलावा, सरकार एपीएमसी के जरिए प्याज बिकवाने की तैयारी में है ताकि बिचौलियों को हटाकर किसान सीधे उपभोक्ताओं तक प्याज पहुंचा सकें। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत एक दर्जन राज्यों ने केंद्र से प्रतिदिन 300 टन प्याज उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, आपूर्ति में कमी के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली के कुछ व्यापारियों की मिलीभगत से प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। इन व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी फैसला किया गया है। 

मंडियों की छुट्टियां रद्द

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र के आग्रह पर प्याज की निर्बाध आपूर्ति के लिए राजस्थान और दिल्ली की मंडियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही आढ़तियों की स्टॉक लिमिट को सख्ती से लागू किया जाएगा, जिससे वे 50 टन से ज्यादा प्याज नहीं रोक पाएंगे। इसके अलावा, कैबिनेट सचिव के साथ बैठक में तय हुआ कि इस संकट से निपटने के लिए मंत्रालय राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हालात पर निगाह रखेंगे। 

20 नवंबर के बाद घटेगी कीमत

सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी प्याज की कीमतों में 20 नवंबर से पहले कमी आती नहीं दिखाई दे रही है। दरअसल, खाद्य आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और कृषि मंत्रालय के अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल तुर्की और इजिप्ट जाकर निर्यातकों से सीधे प्याज की खरीद सुनिश्चित करेगा। इन देशों से 12 नवंबर को दो हजार मीट्रिक टन प्याज की पहली खेप आएगी। वहीं, यूएई से प्याज आने में कम-से-कम 8 से 10 दिन लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed