फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Titanic Tourist Submersible This is the net worth of all 5 passengers onboard Know every detail

Titan: हादसे में मारे गए पांच लोग कौन थे, उनकी नेटवर्थ क्या थी? ये है रोमांच के शौकीन अरबपतियों की कहानी

Fri, 23 Jun 2023 11:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 23 Jun 2023 11:15 PM IST
सार

Titan Submersible Disaster: ओशनगेट का टाइटन पनडुब्बी 19 जून को पांच लोगों के साथ टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के अभियान पर निकला था। हालांकि दुखद हादसे में उस पर सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई, आइए जानते हैं हादसे में जान गंवाने वालों के ऐतिहासिक सफर और उनके नेटवर्थ के बारे में।

विज्ञापन
Titanic Tourist Submersible This is the net worth of all 5 passengers onboard Know every detail
टाइटन सबमरीन हादसे में जान गंवाने वाले यात्री। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने समुद्र में मीलों नीचे गए अरबपतियों के रोमांचक सफर का दुखद अंत हुआ। पनडुब्बी के लापता होने के बाद अब सभी यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि समंदर की गहराइयों में विनाशकारी विस्फोट से पनडुब्बी के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उस पर सवार सभी लोगों की मौत हो गई। सागर की तलहटी में समाए टाइटैनिक जहाज को देखने की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी ओशनगेट की लोकप्रियता हाल के दिनों में दुनिया के अरबपतियों के बीच काफी बढ़ी थी। ओशनगेट कंपनी के दावों के अनुसार उसके प्रभावशाली पनडुब्बी टाइटन से समुद में 4,000 मीटर की गहराई तक यात्रा की जा सकती है। ओशनगेट का टाइटन सबमरीन 19 जून को पांच लोगों के साथ टाइटैनिक जहाज देखने के अभियान पर निकला था। आइए जानते हैं हादसे में मारे गए लोग कौन थे और उनकी नेटवर्थ क्या थी।

विज्ञापन

हादसे में मारे गए पांच लोगों में ये थे शामिल

समर्सिबल हादसे में मारे गए पांच यात्रियों में पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश अरबपति शहजादा दाऊद, उनके बेटे सुलेमान दाऊद, ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, फ्रांस के एक्सप्लोरर पॉल हेनरी और पनडुब्बी का संचालन करने वाली कंपनी ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटोन रश शामिल थे।

विज्ञापन

1. एक्शन एविएशन के चेयरमैन हामिश हार्डिंग

Titanic Tourist Submersible This is the net worth of all 5 passengers onboard Know every detail
हामिश हार्डिंग - फोटो : Social Media

टाइटन के चालक दल में ब्रिटिश उद्यमी और खोजकर्ता हामिश हार्डिंग शामिल थे। यह पहली बार नहीं था जब वे ऐसे साहसिक अभियान का हिस्सा बने थे। उनके नाम अन्वेषण-आधारित गतिविधियों में शामिल होने के लिए तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। वे बाहरी अंतरिक्ष में जानें वाले ब्लू ओरिजिन के अभियान में भी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हामिश हार्डिंग ही वह ब्रिटिश व्यवसायी थे जिन्होंने नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाने में भारत सरकार की मदद की थी। 58 वर्षीय हार्डिंग के परिवार में दो बच्चे, एक सौतेला बेटा और पत्नी लिंडा हार्डिंग हैं। वे सभी हार्डिंग के सकुशल लौटने की दुआएं कर रहे थे, पर दुखद रूप से ऐसा नहीं हो सका। समुद्र की गहराईयों में जाने से पहले हार्डिंग ने अपना अनुभव इंस्टाग्राम पर साझा किया था और मिशन के जोखिमों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, "न्यूफाउंडलैंड में 40 वर्षों में सबसे खराब सर्दियों के कारण, यह मिशन 2023 में टाइटैनिक के लिए पहला और एकमात्र मानवयुक्त मिशन होने की आशंका है। मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है और हम कल गोता लगाने की कोशिश करने जा रहे हैं।" जोखिम भरी जिन परिस्थितियों का उन्होंने जिक्र किया था उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि टाइटन पनडुब्बी से संचार कैसे डिस्कनेक्ट हो गया। 

नेटवर्थ: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हामिश हार्डिंग की कुल नेटवर्थ करीब एक अरब डॉलर यानी 82 अरब रुपये थी।

2 व  3. पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश कारोबारी शहजादा दाऊद व बेटे सुलेमान दाऊद

Titanic Tourist Submersible This is the net worth of all 5 passengers onboard Know every detail
शहजादा दाऊद और सुलेमान दाऊद - फोटो : Social Media

पाकिस्तनी मूल के ब्रिटिश कारोबारी शहजादा दाऊद भी अपने बेटे सुलेमान के साथ टाइटन पनडुब्बी पर सवार थे। दाऊद पाकिस्तान के सबसे धनी परिवारों में से एक से आते हैं। हालांकि वे ब्रिटेन में रहते थे। दाऊद परिवार ने मंगलवार, 20 जून 2023 को एक बयान जारी किया, जिसमें पनडुब्बी से संपर्क टूटने की बात कही गई थी। सेती इंस्टीट्यूट के ट्रस्टी शहजादा के परिवार में पत्नी क्रिस्टीन और बेटी अलीना हैं जिन्हें वे जमीन पर छोड़कर गोता लगाने गए थे। इस अभियान में साथ गए उनके बेटे सुलेमान की उम्र महज 19 साल थी।

नेटवर्थ: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहजादा दाऊद जिस घराने से आते हैं उसकी नेटवर्थ करीब एक अरब डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 82 अरब रुपये) है। हालांकि, कई ऑनलाइन स्त्रोतों पर उनकी संपत्ति 350 मिलियन डॉलर (करीब 28 अरब रुपये) बतायी जा रही है।
 

विज्ञापन

4. पॉल-हेनरी उर्फ "मिस्टर टाइटैनिक"

Titanic Tourist Submersible This is the net worth of all 5 passengers onboard Know every detail
पॉल हेनरी - फोटो : Social Media

टाइटन पनडुब्बी में सबसे अनुभवी व्यक्ति फ्रांसीसी समुद्री गोताखोर पॉल-हेनरी नारजियोलेट थे। उन्हें मिस्टर टाइटैनिक कहा जाता था क्योंकि उन्होंने किसी भी अन्य खोजकर्ता की तुलना में टाइटैनिक जहाज के मलबे के साथ सबसे अधिक समय बिताया था। वह वास्तव में 1987 में मलबे के लिए पहले मानवयुक्त मिशन का भी हिस्सा थे। वे आरएमएस टाइटैनिक नाम की कंपनी में पानी के अंदर होने वाले अनुसंधान मामलों के निदेशक थे। इसी कंपनी के पास टाइटैनिक के मलबों से जुड़े अनुसंधान के अधिकार थे। उनकी उम्र 77 वर्ष थी। उनकी पत्नी की वर्षों पहले कैंसर से मृत्यु हो गई थी।

नेटवर्थ: पॉल-हेनरी की नेटवर्थ लगभग 1.5 अरब डॉलर (1.23 खरब रुपये) होने का अनुमान है। पॉल-हेनरी वर्तमान में आरएमएस टाइटैनिक के अनुसंधान निदेशक के रूप में काम कर रहे थे।

5. ओशनगेट के सीईओ और पनडुब्बी के पायलट स्टॉकटोन रश

Titanic Tourist Submersible This is the net worth of all 5 passengers onboard Know every detail
स्टॉकटन रश - फोटो : Social Media

हादसे का शिकार टाइटन पनडुब्बी में सवार पांचवें शख्स थे ओशनगेट कंपनी के सीईओ स्टॉकटोन रश। रश ही टाइटन समर्सिबल के पायलट भी थे। रश ने 2009 में ओशनगेट की स्थापना की, जिसमें "नवाचार के माध्यम से गहरे महासागर तक पहुंच बढ़ाना" का एक घोषित मिशन था। 61 साल के रश का कहना था कि आकाश के बजाय समुद्र मानवता को जीवित रहने का सबसे अच्छा मौका देता है वहां जहां पृथ्वी की सतह निर्जन हो जाती है। स्टॉकटोन की पत्नी वेंडी रश ओशनगेट में संचार निदेशक हैं। टाइटन के संचार की देखरेख भी वही करती थीं। हालांकि इसकी पुष्ट नहीं हुई है पर वेंडी के फेसबुक से ऐसा प्रतीत होता है कि उनका और स्टॉकटोन का एक बेटा और एक बेटी है। टाइटन पनडुब्बी के पायलट स्टॉकटोन रश की पत्नी वेंडी रश 1912 में टाइटैनिक जहाज पर मारे गए एक दंपति की वंशज भी हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स आर्काइव की रिकॉर्ड के अनुसार, रश रिटेलिंग मैग्नेट इसिडोर स्ट्रैस और उनकी पत्नी इडा की परपोती हैं, जो टाइटैनिक की पहली यात्रा के दौरान मरने वाले 1500 से अधिक लोगों में शामिल थे।

नेटवर्थ: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टॉकटोन रश की कुल नेटवर्थ करीब 12 मिलियन डॉलर (98.33 करोड़ रुपये) है।

हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी है?

Titanic Tourist Submersible This is the net worth of all 5 passengers onboard Know every detail
Titanic Submarine - फोटो : Twitter/OceanGate

टाइटन पनडुब्बी के यात्रियों ने कनाडा के न्यूफाउंडलैंड से 16 जून को अपने सफर की शुरुआत की थी। ये सभी लोग एक जहाज से पहले अटलांटिक महासागर में उस जगह पहुंचे, जहां टाइटैनिक जहाज का मलबा मौजूद है। इसके बाद 19 जून को ये सभी यात्री समर्सिबल से पानी के अंदर उतरे। सुबह 9 बजे ये लोग समुद्र की गहराई में उतरे और सुबह करीब 11.47 बजे ही पनडुब्बी से संचार संपर्क टूट गया। टाइटन पनडुब्बी एक मिनी वैन के आकार का था और इसके फर्श पर पांच से छह लोग ही बैठ सकते थे। टाइटैनिक के मलबे तक पहुंचने के लिए इसका अभियान आम तौर पर आठ घंटे तक चलता है, हालांकि टाइटन के पांच यात्रियों के लिए लगभग 96 घंटे की ऑक्सीजन उपलब्ध थी। पांचों यात्रियों को शाम 6.10 बजे सतह पर वापस लौटना था। जिसके बाद शाम 6.35 बजे बचाव कार्य शुरू किया गया। गुरुवार को अथॉरिटीज ने सभी यात्रियों को मृत घोषित कर दिया और पनडुब्बी में अंतःस्फोट होने का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed