फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tim Cook says he is 'very, very pleased' about how Apple is doing in India

Tim Cook: 'हम भारत में एपल के प्रदर्शन से बहुत खुश', बोले एपल सीईओ टिम कुक

Fri, 03 May 2024 12:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 03 May 2024 12:21 PM IST
सार

एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि हम भारत में दोहरे अंकों में मजबूत हुए हैं और इसलिए हम बहुत खुश हैं। यह हमारे लिए मार्च तिमाही के राजस्व का नया रिकॉर्ड है। जैसा कि मैंने पहले कहा है, मैं भारत को अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार के रूप में देखता हूं और यह हमारे लिए एक प्रमुख फोकस का क्षेत्र है।
 

विज्ञापन
Tim Cook says he is 'very, very pleased' about how Apple is doing in India
एपल सीईओ टिम कुक पीएम मोदी के साथ। - फोटो : ANI

विस्तार

एपल के सीईओ टिम कुक ने भारत में कंपनी के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। कंपनी ने मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में भारत में राजस्व का रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि इस दौरान एपल के ओवरऑल कुल राजस्व में 4% की गिरावट आई है। आईफोन की बिक्री भी 10% घटी है।  

विज्ञापन


टिम कुक ने कहा, "हम भारत में दोहरे अंकों में मजबूत हुए और इसलिए हम इससे बहुत खुश हैं। यह हमारे लिए मार्च तिमाही के राजस्व का नया रिकॉर्ड है। जैसा कि मैंने पहले कहा है, मैं भारत को अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार के रूप में देखता हूं और यह हमारे लिए एक प्रमुख फोकस का क्षेत्र है।"
विज्ञापन


एपल के मुख्य वित्तीय अधिकारी लुका माएस्ट्री ने कहा, "हम उभरते बाजारों में अपनी मजबूत गति से विशेष रूप से खुश हैं। हमने लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व, भारत, इंडोनेशिया, फिलीपींस और तुर्की सहित कई देशों और क्षेत्रों में पहली छमाही में राजस्व का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुका माएस्ट्री ने कहा, "हम खुश हैं क्योंकि ये ऐसे बाजार हैं जहां हमारी बाजार हिस्सेदारी कम है, आबादी बड़ी है और बढ़ रही है, और हमारे उत्पाद वास्तव में उन बाजारों में बहुत प्रगति कर रहे हैं। ब्रांड के लिए उत्साह का स्तर बहुत अधिक है।"

टिम कुक ने कहा कि एप्पल प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए भारत में आईफोन का उत्पादन कर रही है और भारतीय बाजार में कंपनी की वृद्धि इसके परिचालन विस्तार से जुड़ी है।


एपल सीईओ ने कहा कि व्यावहारिक दृष्टिकोण से देखें तो वहां (भारत में) प्रतिस्पर्धी होने के लिए उत्पादन करने की जरूरत है। हम भारतीय बाजार में पहुंचे हैं और जरूरी कदम उठा रहे हैं। बता दें कि एपल हाल के वर्षों में चीन से इतर अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। भारत के अलावा कई अन्य दक्षिण एशियाई बाजारों में वह इस लक्ष्य के साथ काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed