{"_id":"5bd99912bdec2269845a9c4b","slug":"ticket-price-of-statue-of-unity-costlier-than-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल से महंगा है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाना, बच्चों का टिकट 60 रुपये","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
ताजमहल से महंगा है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाना, बच्चों का टिकट 60 रुपये
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की सबसे ऊंची इमारत स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को देखने के लिए देशवासियों को ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को देखने का जो टिकट है वो ताजमहल से भी महंगा है। बच्चों का टिकट ही 60 रुपये का है। इसके अलावा अगर कोई व्यस्क इस प्रतिमा का दीदार करना चाहता है तो फिर वो पूरी तरह से जेब कटाने के लिए तैयार हो जाए।
विज्ञापन
इसलिए रखी ज्यादा कीमत
स्टैच्यू का रखरखाव करने वाली गुजरात सरकार का मानना है कि इसे देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आएंगे। सरकार ने देशी-विदेशी पर्यटकों के ठहरने की भी व्यवस्था भी की है। ऐसे में टिकट की कीमत ज्यादा रखी गई है।
विज्ञापन
सुबह 9 से शाम 6 बजे तक समय
पर्यटक इस प्रतिमा को सुबह 9 बजे से लेकर के शाम 6 बजे तक देख सकेंगे। पर्यटकों को 350 रुपये और 30 रुपये बस के देने होंगे। टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने https://soutickets.in नाम से वेबसाइट शुरू की है। 380 रुपये में प्रत्येक पर्यटक को वैली ऑफ फ्लॉवर, मेमोरियल, म्यूजियम, सरदार सरोवर बांध और ऑडियो-वीडियो गैलरी देख सकेंगे।
विज्ञापन
ताजमहल का टिकट 50 रुपये
विश्वप्रसिद्ध सफेद संगमरमर की इमारत और प्रेम का प्रतीक आगरा के ताजमहल को देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 50 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ताजमहल को विश्व के सात अजूबों में शामिल है। इसको देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आगरा आते हैं। ऐसे में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए इतनी ज्यादा टिकट की कीमत रखने से ज्यादा भारतीय जाएंगे यह आने वाला वक्त बताएगा।