फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   these shatabdi trains will have less fare to boost occupancy

खुशखबरीः इन शताब्दी ट्रेनों में कम होगा किराया, बीच के स्टेशनों पर मिलेगी ज्यादा छूट

Mon, 26 Mar 2018 12:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Mar 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
these shatabdi trains will have less fare to boost occupancy
shatabdi express
भारतीय रेलवे जल्द ही ऐसी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में अपने किराये कम करने जा रहा है, जिनमें यात्रियों की संख्या न के बराबर है।रेलवे को इस कदम से उम्मीद है कि वो इससे ट्रेन में सीट खाली रहने में कमी आएगी और ज्यादा से ज्याद यात्री शताब्दी ट्रेन से यात्रा करेंगे। 
विज्ञापन


बीच के स्टेशन में होगी किराये में कमी
रेलवे ने जो प्लान तैयार किया है, उसके मुताबिक शताब्दी ट्रेनों के बीच के स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या काफी कम होती है। उदाहरण के लिए नई दिल्ली से लखनऊ को चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में कानपुर और लखनऊ के बीच काफी कम यात्री होते हैं।
विज्ञापन


इसी तरह अलीगढ़ से गाजियाबाद के बीच भी यात्रियों की संख्या कम होती है। इन शहरों के लोग बस या फिर अपने निजी वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं। ऐसे में रेलवे बीच में पड़ने वाले स्टेशन के बीच किराये में कमी करने जा रही है, जिससे रेलवे के अलावा यात्रियों को फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने किया था ट्रायल
रेलवे ने नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी और चैन्नई-मैसूरू शताब्दी में इसका ट्रायल किया था। ट्रायल के दौरान  इन दोनों रूट्स पर आय में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है और 63 फीसदी अधिक यात्रियों ने बुकिंग कराई थी।

इन दोनों ट्रेनों में यह ट्रायल अजमेर-जयपुर और बंगलूरू-मैसूरू के बीच किया गया था। ट्रायल के सफल होने के बाद रेलवे को उम्मीद है कि अन्य शताब्दी/स्वर्ण शताब्दी ट्रेनों में भी इसको लागू करने से (रेलवे और यात्रियों) को फायदा होगा। 

these shatabdi trains will have less fare to boost occupancy
शताब्दी
प्रमुख शताब्दी एक्स्प्रेस रेलगाड़ियों की सूची
  • अजमेर शताब्दी एक्स्प्रेस 
  • अमृतसर शताब्दी एक्स्प्रेस
  • अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्स्प्रेस 
  • भोपाल शताब्दी एक्स्प्रेस 
  • चेन्नई-बंगलूरू शताब्दी एक्स्प्रेस 
  • चेन्नई-मैसूर शताब्दी एक्स्प्रेस 
  • देहरादून शताब्दी एक्स्प्रेस 
  • गुजरात शताब्दी एक्स्प्रेस 
  • हावड़ा-रांची शताब्दी एक्स्प्रेस 
  • इंदौर नागपुर त्रिशताब्दी एक्स्प्रेस 
  • कालका शताब्दी एक्स्प्रेस 
  • कालका स्वर्ण शताब्दी एक्स्प्रेस
  • लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्स्प्रेस 
  • दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस
  • अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस
  • देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस
  • काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस
  • पुणे-सिकंद्राबाद शताब्दी एक्सप्रेस
  • आगरा फोर्ट-जयपुर शताब्दी
  • लुधियाना शताब्दी एक्सप्रेस
  • हावड़ा-न्यूजलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली-मोगा शताब्दी एक्सप्रेस
  • फिरोजपुर शताब्दी एक्सप्रेस
  • गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस
  • हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed