फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   There was tension between India and Pakistan and this Chinese company was ruined why

India Pakistan Tension: भारत पाकिस्तान में हुआ तनाव और बर्बाद हो गई यह चाइनीज कंपनी, आखिर क्यों?

Thu, 15 May 2025 12:58 PM IST
प्रदीप पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 15 May 2025 12:58 PM IST
सार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान अपने रक्षा उपकरणों का अधिकांश हिस्सा चीन से आयात करता है। 2019 से 2023 के बीच पाकिस्तान के 82% रक्षा आयात चीन से हुए, जो 2009-2012 के बीच के 51% के आंकड़े से कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन
There was tension between India and Pakistan and this Chinese company was ruined why
china market crash - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। उसके बाद पाकिस्तान युद्ध पर अमादा हो गया और बिना किसी आधिकारिक एलान के वह युद्ध के मैदान में उतर गया, हालांकि भारत की लड़ाई आज भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिसमें आतंकियों के करीब 9 ठिकानों को मिट्टी में मिलाया गया। 

विज्ञापन

संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल से लेकर ड्रोन तक से हमले किए, लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। इस संघर्ष के बीच एक बड़ी चीज देखने को मिली और वो यह है कि संघर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ लेकिन कंपनियां चीन की बर्बाद हो रही हैं। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इसके पीछे क्या राज है?

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत पर दागे चाइनीज मिसाइल और ड्रोन

युद्दविराम की घोषणा के बाद भारतीय बाजार में जहां शानदार हरियाणी देखने को मिली, वहीं चाइनीज स्टॉक मार्केट में तबाही नजर आई, खासतौर पर चाइनीज डिफेंस स्टॉक में। चीन के प्रमुख डिफेंस स्टॉक में 9 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। दरअसल यह पूरा मामला भारत के डिफेंस सिस्टम से जुड़ा हुआ है। चीन की जे-10सी लड़ाकू विमान निर्माता कंपनी Avic Chengdu Aircraft Co. के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जो करीब 9% लुढ़क गए।

विज्ञापन

वहीं, सैन्य और नागरिक जहाज बनाने वाली चाइना शिपबिल्डर कॉरपोरेशन के शेयरों में 4% से ज्यादा की गिरावट आई। इलेक्ट्रॉनिक डिफेंस उपकरण बनाने वाली Zhuzhou Hongda Electronics Corp Ltd के शेयर भी 6% से अधिक टूट गए। बता दें कि यह कंपनी मिलिट्री डोन भी बनाती है और इसके ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ किया जिसे भारत ने नाकाम कर दिया।

Zhuzhou मिसाइले भी बनाती है और पाकिस्तान ने इसी के बनाए PL-15 मिसाइलें दागी जिसे भारत ने आसमान में ही ध्वस्त कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान अपने रक्षा उपकरणों का अधिकांश हिस्सा चीन से आयात करता है। 2019 से 2023 के बीच पाकिस्तान के 82% रक्षा आयात चीन से हुए, जो 2009-2012 के बीच के 51% के आंकड़े से कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed