{"_id":"6189016e58fa032343191a93","slug":"there-is-a-slight-fall-in-gold-price-silver-shines-by-216-rupee-know-todays-price-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today : सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 216 रुपये चमकी, यहां जानें आज का भाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today : सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 216 रुपये चमकी, यहां जानें आज का भाव
Mon, 08 Nov 2021 04:22 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Nov 2021 04:22 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत आठ रुपये की गिरावट के साथ 47,004 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी 216 रुपये बढ़कर 63,262 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत आठ रुपये की गिरावट के साथ 47,004 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबार दिन कीमती पीली धातु 47,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी के भाव में 216 रुपये तेजी आई
चांदी 216 रुपये बढ़कर 63,262 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 63,046 रुपये प्रति किलोग्राम थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,816 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.19 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमत 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 1,816 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन