बजट 2019: जानें क्या है आर्थिक सर्वेक्षण के नीले आवरण का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को सुबह 11 बजे संसद में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए पूर्ण बजट पेश करेंगी। इससे पहले गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया, जो नवीन और खुले विचार से प्रेरित है। इस सर्वेक्षण को देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने तैयार किया था।
'नवीन और खुले विचार' से प्रेरित है समीक्षा
Chief Economic Advisor KV Subramanian on #EconomicSurvey 2018-19: Theme that underlies this economic survey is, the sky blue colour, the colour used for the survey, captures unfettered blue sky thinking which is what we've indulged in trying to come with the idea for this survey pic.twitter.com/kTN6AyKwp5
— ANI (@ANI) July 4, 2019विज्ञापन
कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने बताया कि, साल 2018-19 की आर्थिक समीक्षा 'नवीन और खुले विचार' से प्रेरित है और यह बात समीक्षा के नीले आवरण से प्रितिबिंबित होती है। 2018-19 की आर्थिक समीक्षा ब्लू स्काई थिंकिंग यानी नीले गगन की तरह खुली सोच से प्रेरित है।'
परंपरागरत सोच से हटकर है सर्वेक्षण
इसके साथ ही सुब्रमण्यन ने कहा है कि, 'सर्वेक्षण परंपरागरत सोच से हटकर है।' सर्वे के कवर पेज पर निवेश, बचत, निर्यात, रोजगार, आदि को दिखाया गया है, जिससे सरकार के रोडमैप का पता चलता है। उन्होंने कहा कि 2018-19 की आर्थिक समीक्षा की टीम अनूठे और खुले विचार यानी ‘ब्लू स्काई थिंकिंग’ से प्रेरित रही है।
एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली आर्थिक समीक्षा
बता दें कि इस आर्थिक सर्वे में अर्थव्यवस्था के आठ फीसदी विकास दर पाने के लिए सुझाव दिए गए हैं जिससे 2025 में यह पांच ट्रिलियन डॉलर को पार कर सकती है। यह आर्थिक सर्वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली आर्थिक समीक्षा है।