फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2019 July: theme that underlies this economic survey is the sky blue colour Budget 2019

बजट 2019: जानें क्या है आर्थिक सर्वेक्षण के नीले आवरण का राज

Fri, 05 Jul 2019 11:10 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 05 Jul 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Budget 2019 July: theme that underlies this economic survey is the sky blue colour Budget 2019
economic survey 2019 - फोटो : PIB

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को सुबह 11 बजे संसद में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए पूर्ण बजट पेश करेंगी। इससे पहले गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया, जो नवीन और खुले विचार से प्रेरित है। इस सर्वेक्षण को देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने तैयार किया था। 

विज्ञापन

'नवीन और खुले विचार' से प्रेरित है समीक्षा 


कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने बताया कि, साल 2018-19 की आर्थिक समीक्षा 'नवीन और खुले विचार' से प्रेरित है और यह बात समीक्षा के नीले आवरण से प्रितिबिंबित होती है। 2018-19 की आर्थिक समीक्षा ब्लू स्काई थिंकिंग यानी नीले गगन की तरह खुली सोच से प्रेरित है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

परंपरागरत सोच से हटकर है सर्वेक्षण 

इसके साथ ही सुब्रमण्यन ने कहा है कि, 'सर्वेक्षण परंपरागरत सोच से हटकर है।' सर्वे के कवर पेज पर निवेश, बचत, निर्यात, रोजगार, आदि को दिखाया गया है, जिससे सरकार के रोडमैप का पता चलता है। उन्होंने कहा कि 2018-19 की आर्थिक समीक्षा की टीम अनूठे और खुले विचार यानी ‘ब्लू स्काई थिंकिंग’ से प्रेरित रही है।

एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली आर्थिक समीक्षा

बता दें कि इस आर्थिक सर्वे में अर्थव्यवस्था के आठ फीसदी विकास दर पाने के लिए सुझाव दिए गए हैं जिससे 2025 में यह पांच ट्रिलियन डॉलर को पार कर सकती है। यह आर्थिक सर्वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली आर्थिक समीक्षा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed