{"_id":"6877b4977817afb98e019725","slug":"the-value-of-gold-and-silver-in-mutual-funds-should-be-decided-on-the-basis-of-domestic-prices-sebi-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEBI: म्यूचुअल फंड में सोने-चांदी की वैल्यू घरेलू कीमतों के आधार पर तय हो, बाजार नियामक सेबी का प्रस्ताव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SEBI: म्यूचुअल फंड में सोने-चांदी की वैल्यू घरेलू कीमतों के आधार पर तय हो, बाजार नियामक सेबी का प्रस्ताव
Wed, 16 Jul 2025 07:48 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Wed, 16 Jul 2025 07:48 PM IST
सार
सेबी फिजिकल गोल्ड और सिल्वर की एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स के जरिए की जाने वाली वैल्यूएशन पद्धति की समीक्षा पर विचार कर रही है। सेबी ने प्रस्ताव दिया है कि एलबीएमए मूल्य का उपयोग करने के बजाय, मूल्यांकन घरेलू कमोडिटी एक्सचेंजों द्वारा प्रकाशित स्पॉट प्राइस के आधार पर करें।
विज्ञापन
बाजार नियामक सेबी
- फोटो : Adobestock
विस्तार
बाजार नियामक सेबी फिजिकल गोल्ड और सिल्वर को होल्ड करने वाले म्यूचुअल फंडों की एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) के जरिए की जाने वाली वैल्यूएशन पद्धति की समीक्षा पर विचार कर रही है। इसका उद्देश्य मौजूदा घरेलू बाजार कीमतों के साथ बेहतर तालमेल और मूल्य निर्धारण में अधिक स्थिरता सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें: Trade: भारत और अमेरिका के बीच जल्द हो सकता है व्यापार समझौता, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दिए संकेत
घरेलू कमोडिटी एक्सचेंज के आधार पर तय हो कीमतें
बुधवार को जारी अपने परामर्श पत्र में सेबी ने प्रस्ताव दिया है कि एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMCs) अब सोना और चांदी का मूल्यांकन घरेलू कमोडिटी एक्सचेंजों द्वारा प्रकाशित स्पॉट प्राइस के आधार पर करें। इससे मौजूदा व्यवस्था लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) की AM फिक्सिंग प्राइस का उपयोग की जगह ली जाएगी।
विज्ञापन
प्रक्रिया पारदर्शी करने पर विचार
सेबी ने यह भी कहा है कि वह एक समान घरेलू बेंचमार्क की पहचान करने और स्पॉट प्राइस निर्धारण के लिए अपनाए जाने वाले पोलिंग मैकेनिज्म को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने पर भी विचार कर रहा है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बन सके।
वर्तमान में LBMA के तहत तय होती है कीमतें
फिलहाल, गोल्ड ETF स्कीम के तहत रखे गए सोने का मूल्यांकन LBMA की AM फिक्सिंग प्राइस पर किया जाता है, जो प्रति ट्रॉय औंस 995.0 फाइननेस वाले सोने के लिए अमेरिकी डॉलर में होता है। इसी तरह, सिल्वर ETF स्कीम के तहत होल्ड चांदी का मूल्यांकन भी LBMA की AM फिक्सिंग प्राइस के आधार पर किया जाता है। यह 999.0 फाइननेस वाले सिल्वर के लिए निर्धारित होती है।
घरेलू बाजार करेगा प्रतिनिधित्व
सेबी ने प्रस्तावित किया कि मूल्यांकन के लिए प्रारंभिक बिंदु के रूप में एलबीएमए मूल्य का उपयोग करने के बजाय, यह अनिवार्य किया जा सकता है कि एएमसी सोने और चांदी के मूल्यांकन के लिए घरेलू कमोडिटी एक्सचेंजों द्वारा प्रकाशित हाजिर कीमतों का सीधे उपयोग करें। इससे प्रयासों के दोहराव को कम करने में मदद मिलेगी और घरेलू मांग और आपूर्ति परिदृश्य के अनुसार सोने और चांदी के बाजार मूल्यों का भी प्रतिनिधित्व होगा।
इस कदम से मूल्यांकन प्रक्रिया सरल होने की उम्मीद है, जिसमें वर्तमान में एलबीएमए कीमतों को अमेरिकी डॉलर में उपयोग करना, उन्हें भारतीय रुपये में परिवर्तित करना, सीमा शुल्क जोड़ना, अनुमानित प्रीमियम या छूट के माध्यम से घरेलू मांग या आपूर्ति के लिए समायोजन करना शामिल है। इसके अलावा, सेबी एक घरेलू बेंचमार्क की पहचान करना चाहता है जिसे सोने और चांदी के मूल्यांकन के लिए म्यूचुअल फंड उद्योग में समान रूप से अपनाया जाना चाहिए।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन