फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Tamil Nadu government has implemented a ban on the sale of cotton candy, Know the reason

Tamil Nadu: तमिलनाडु में कॉटन कैंडी की बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध, सरकार ने इस कारण लिया निर्णय

Sat, 17 Feb 2024 03:56 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 17 Feb 2024 03:56 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने कैंसर-प्रेरित रसायनों की उपस्थिति का खुलासा करने वाली परीक्षण रिपोर्टों की पुष्टि के कारण राज्य में कॉटन कैंडी की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
The Tamil Nadu government has implemented a ban on the sale of cotton candy, Know the reason
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : Social Media

विस्तार

देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में कॉटन कैंडी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तमिलनाडु सरकार ने कैंसर-प्रेरित रसायनों की उपस्थिति का खुलासा करने वाली परीक्षण रिपोर्टों की पुष्टि के कारण राज्य में कॉटन कैंडी की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आवश्यक उपाय करने और कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


तमिलनाडु सीएम ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चेन्नई में विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सीएम स्टालिन ने अग्निशमन और बचावकर्मियों के लिए 13 आवासों, दो जिला अधिकारियों के कार्यालयों और फायर स्टेशनों और अग्निशमन व बचाव स्टेशनों के लिए चार नई इमारतों का उद्घाटन किया। ये भवन 15.34 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाए गए थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग की ओर से 204 करोड़ से अधिक लागत पर निर्मित 1374 नवीन कक्षा भवनों और 80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 270 भवनों का लोकार्पण भी किया।  सीएम स्टालिन ने उसके बाद ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग की ओर से 139.65 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नमक्कल जिले के बोधमलाई में स्थित कीजूर पंचायत में 31 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण के लिए आधारशिला रखी।  मुख्यमंत्री ने चिकित्सा व लोक कल्याण विभाग की ओर से 29.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स, चेन्नई में क्षय रोग और हृदय चिकित्सा व महामारी विज्ञान इकाई का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed