{"_id":"63187a5d8695da71537d9d2a","slug":"the-stock-market-fell-for-the-second-consecutive-day-sensex-fell-168-points-nifty-below-17625","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 168 अंक लुढ़का, निफ्टी 17625 से नीचे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 168 अंक लुढ़का, निफ्टी 17625 से नीचे
Wed, 07 Sep 2022 04:33 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:33 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 168 अंक गिरकर 59,029 अंकों पर तो निफ्टी 31 अंक फिसलकर 17,624 के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार पर बाजार पर महंगाई, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता और ग्लोबल मार्केट में आई कमजोरी का दबाव दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर रुझानों के बाद बाजार की शुरुआत भी नीचे लुढ़क कर हुई थी।
विज्ञापन
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 168 अंक गिरकर 59,029 अंकों पर तो निफ्टी 31 अंक फिसलकर 17,624 के स्तर पर बंद हुआ। भारतीय बाजार के प्रदर्शन पर महंगाई, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता और ग्लोबल मार्केट में आई कमजोरी का दबाव दिखा।
विज्ञापन
बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी जिससे बाजार कमजोर हुआ। वहीं दूसरी ओर फार्मा, आईटी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन
बुधवार के कारोबारी सेशन में टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, मारूति और भारती एयरटेल के शेयर टॉप लूजर रहे जबकि श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, ग्रासिम और ब्रिटानिया के शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे।