फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The owner of Malabar Jewellery hid 'illegal gold' worth 2.51 crores in the secret chamber of the office

Malabar Jewellery के मालिक ने दफ्तर के गुप्त चैंबर में छिपा रखा था 2.51 करोड़ का 'अवैध सोना', ED ने किया जब्त

Wed, 07 Dec 2022 03:47 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 07 Dec 2022 03:47 PM IST
सार

Malabar Jewellery Gold Seized: ईडी ने दावा किया, "05 जुलाई 2020 को सीमा शुल्क की ओर से जब्त किए गए तस्करी के सोने में से 3 किलोग्राम सोना अबुबकर पाजेदाथ का था।" एजेंसी के अनुसार पजेदाथ ने स्वीकार किया है कि सीमा शुल्क की ओर से जब्त किया गया तीन किलोग्राम सोना उसका है।"

विज्ञापन
The owner of Malabar Jewellery hid 'illegal gold' worth 2.51 crores in the secret chamber of the office
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने मलप्पुरम स्थित एक ज्वेलरी हाउस के प्रमोटर के परिसर में स्थित एक ''गुप्त'' चैंबर से 2.51 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। ईडी ओर से से यह कार्रवाई एक राजनयिक बैग के माध्यम से तस्करी मामले में की है। 

विज्ञापन


संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मालाबार ज्वेलरी और फाइन गोल्ड ज्वैलरी के प्रमोटर अबूबकर पाजेदाथ के खिलाफ कार्रवाई की गई है, दोनों केरल के मलप्पुरम में स्थित हैं और एटलस गोल्ड सुपर मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड, कोझिकोड के शेयरधारकों में से एक हैं। 
विज्ञापन


सोने की जब्ती से जिस रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है उसकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), एनआईए और सीमा शुल्क विभाग अलग-अलग जांच कर रही है। बता दें कि 5 जुलाई 2020 को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के यूएई वाणिज्य दूतावास के एक राजनयिक के सामान से 15 करोड़ रुपये मूल्य का जब्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कहा कि जांच में पाया गया कि, "मलप्पुरम का अबूबकर पाजेदाथ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर (केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव) के संरक्षण में सरिथ पीएस, स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर की अध्यक्षता वाली सोने की तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा है और लाभार्थियों में से एक था।"

ईडी ने दावा किया, "05 जुलाई 2020 को सीमा शुल्क की ओर से जब्त किए गए तस्करी के सोने में से 3 किलोग्राम सोना अबुबकर पाजेदाथ का था।" एजेंसी के अनुसार पजेदाथ ने स्वीकार किया है कि सीमा शुल्क की ओर से जब्त किया गया तीन किलोग्राम सोना उसका है और इसके अलावा, उसने यह भी स्वीकार किया था कि उसने अतीत में इसी तरह से यूएई वाणिज्य दूतावास के राजनयिक सामान के माध्यम से छह किलोग्राम सोने की तस्करी की थी।

"उक्त तस्करी किए गए सोने को खरीदने के लिए राशि उनकी व्यावसायिक फर्मों (मालाबार ज्वेलरी, फाइन गोल्ड और एटलस गोल्ड सुपर मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड) से ली गई थी। पूछताछ में पाया गया है कि अबूबकर पाजेदाथ अब भी अपनी फर्मों के माध्यम से सोने की तस्करी से संबंधित गतिविधियों में लिप्त था। 


ईडी ने पाजेदाथ के फर्मों के साथ-साथ उसके आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली। तलाशी के दौरान 3.79 लाख रुपये नकद के साथ एक कक्ष में 2.51 करोड़ रुपये का गुप्त रूप से रखा हुआ 5.058 किलोग्राम सोना बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed