फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The market broke on the last trading day of the week, Sensex fell 416 points, Nifty slipped from 18700

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार टूटा, सेंसेक्स 416 अंक लुढ़का, निफ्टी 18700 से फिसला

Fri, 02 Dec 2022 04:59 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 02 Dec 2022 04:59 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स 415.69 अंक टूटकर 62,868.50 पर पहुंचा। इसमें 0.66% की गिरावट दिखी। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 116.40 अंकों (0.62%) की गिरावट के साथ 18696.10 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन
The market broke on the last trading day of the week, Sensex fell 416 points, Nifty slipped from 18700
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लगातार आठ दिनों की तेजी के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 415.69 अंक टूटकर 62,868.50 पर पहुंचा। इसमें 0.66% की गिरावट दिखी। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 116.40 अंकों (0.62%) की गिरावट के साथ 18696.10 अंकों पर बंद हुआ। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स लगभग 600 अंकों तक टूटा। बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों, रिलायंस और इंफोसिस के शेयरों में बिकवाली दिखी। पेटीएम के शेयरों में आठ प्रतिशत की तेजी दिखी। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 81.32 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स और निफ्टी में बीते हफ्ते 0.8 फीसदी की वृद्धि आई

The market broke on the last trading day of the week, Sensex fell 416 points, Nifty slipped from 18700
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

कोटक सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान के अनुसार पिछले हफ्ते निफ्टी और सेंसेक्स में करीब 0.8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.63% चढ़ा जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.94% चढ़ा। तेज मुद्रास्फीति और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बांड प्रतिफल में लगातार नरमी ने इक्विटी बाजारों को गति जारी रखने में मदद की। इससे निफ्टी-50 सूचकांक हफ्ते के आखिरी दो दिनों में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में एफपीआई शुद्ध खरीदार और डीआईआई शुद्ध विक्रेता रहे

The market broke on the last trading day of the week, Sensex fell 416 points, Nifty slipped from 18700
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

बीएसई आईटी, बीएसई बैंक, बीएसई एफएमसीजी, बीएसई ऑयल एंड गैस, बीएसई मेटल्स और बीएसई रियलिटी इंडेक्स पिछले हफ्ते की तुलना में मजबूत हुआ। बैंक निफ्टी में सपाट ढंग से कारोबार हुआ। बीएसई टेलीकॉम सेक्टर में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी इंडेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट (+5.8%), टाटा स्टील (+5.7%) और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (+5.7%) ने सबसे अधिक मजबूती हासिल कोल इंडिया (-2.3%), आयशर मोटर्स (-2.2%) के शेयरों में नुकसान दिखा। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में एफपीआई शुद्ध खरीदार रहे, जबकि इसी अवधि में डीआईआई शुद्ध विक्रेता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed