{"_id":"6391fc72f8af2863ab29e959","slug":"the-company-producing-from-salt-to-steel-will-now-make-chip-announced-by-the-chairman-of-tata-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata Sons: नमक से स्टील तक का उत्पादन करने वाली कंपनी अब बनाएगी 'चिप', टाटा संस के चेयरमैन ने की घोषणा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tata Sons: नमक से स्टील तक का उत्पादन करने वाली कंपनी अब बनाएगी 'चिप', टाटा संस के चेयरमैन ने की घोषणा
Thu, 08 Dec 2022 08:34 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:34 PM IST
सार
Tata Sons Chip Production: कोविड के बाद की अवधि में चिप उत्पादन की मौजूदा कमी के मुद्दे पर बोलते हुए, चंद्रशेखरन ने कहा कि नमक, ऑटो और स्टील तक का निर्माण करने वाला समूह "अंततः एक अपस्ट्रीम चिप फैब्रिकेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की संभावना पर गौर कर रहा है।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स के चयरमैन एन चंद्रशेखरन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
टाटा संस के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को कहा कि भारत का सबसे बड़ा समूह अगले कुछ वर्षों में भारत में सेमीकंडक्टर्स का उत्पादन शुरू कर देगा। निक्केई एशिया के साथ एक साक्षात्कार में चंद्रशेखरन ने कहा कि चिप्स का उत्पादन भारत को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता बना देगा।
विज्ञापन
कोविड के बाद की अवधि में चिप उत्पादन की मौजूदा कमी के मुद्दे पर बोलते हुए, चंद्रशेखरन ने कहा कि नमक, ऑटो और स्टील तक का निर्माण करने वाला समूह "अंततः एक अपस्ट्रीम चिप फैब्रिकेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की संभावना पर गौर कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समूह ने पहले ही टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की स्थापना कर ली है, जिसके तहत सेमीकंडक्टर असेंबली परीक्षण व्यवसाय स्थापित किया जाएगा। चंद्रशेखरन ने संकेत दिया कि परियोजना में इसके संभावित भागीदार अमेरिका, जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों से होंगे।
विज्ञापन