फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tesla shareholders okay CEO Elon Musk's Rs 4.67 lakh crore pay package

Musk Salary: मस्क के भारी-भरकम वेतन पैकेज को टेस्ला बोर्ड की मंजूरी; हर घंटे मिलने हैं करीब ₹53 करोड़

Fri, 14 Jun 2024 03:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 14 Jun 2024 03:40 PM IST
सार

सैलरी पैकेज पर सवाल उठाने के बाद मस्क ने टेस्ला के साथ अपने भविष्य पर संदेह व्यक्त किया था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया था कि एआई डेललपमेंट को गलत दिशा में ले जाने से रोकने के लिए उन्होंने कंपनी में 25% हिस्सेदारी मांगी है। अब बोर्ड ने उनके सैलरी पैकेज को अपनी मंजूरी देकर अटकलों पर विराम लगा दिया है।

विज्ञापन
Tesla shareholders okay CEO Elon Musk's Rs 4.67 lakh crore pay package
एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

एलन मस्क के भारी-भरकम सैलरी पैकेज को टेस्ला के शेयरधारकों ने अपनी मंजूरी दी है। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता के सीईओ का वेतन पैकेज मौजूदा रूपांतरण दर पर करीब 56 बिलियन डॉलर यानी लगभग 4,67,880 करोड़ रुपये का है। अगर यह वेतन उन्हें दिया जाता है तो उन्हें हर घंटे के लिए करीब 53 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस मंजूरी को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी की बोर्ड के ओर से मस्क के नेतृत्व को मजबूत समर्थन देने के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, बोर्ड से मंजूरी मिलने के बावजूद मस्क को फिलहाल इस वेतन पैकज के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

अदालती दिक्कतों के कारण अभी मस्क को करना होगा इंतजार

आशंका है कि पैकेज संभवतः महीनों तक डेलावेयर चांसरी कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कानूनी कार्यवाही में उलझा रहेगा। टेस्ला डेलावेयर न्यायाधीश की ओर से इस पैकेज के खिलाफ दिए गए आदेश को बदलवाने की कोशिश कर रही है। जनवरी में अदालत ने मस्क के वेतन पैकेज को खारिज करते हुए इसे "अविश्वसनीय" कहा था। कोर्ट से अपने पक्ष में फैसला हासिल करने के बाद ही मस्क इस भारी-भरकम पैकेज को हासिल कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में इस वेतन पैकेज पर उठे विवाद के बाद मस्क ने टेस्ला के साथ अपने भविष्य पर संदेह व्यक्त किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था कि एआई डेललपमेंट को कहीं और ले जाने से रोकने के लिए उन्होंने कंपनी में 25% हिस्सेदारी मांगी है। मस्क के अनुसार, एआई उपयोग को नियंत्रित करने के लिए उन्हें ये भारी-भरकम पैकेज दिया जाना जरूरी है।

घटते प्रॉफिट मार्जिन के संकट से जूझ रही है टेस्ला

टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में वैश्विक मंदी के बीच बिक्री में गिरावट और घटते प्रॉफिट मार्जिन से जूझ रही है। ऑस्टिन, टेक्सास में आयोजित टेस्ला की वार्षिक बैठक के दौरान मस्क ने शेयरधारकों को आश्वस्त किया कि वह कंपनी के साथ रहने की योजना बना रहे हैं और पांच साल तक मुआवजे  पैकेज के तहत मिलने वाला कोई स्टॉक नहीं बेचेंगे। उन्होंने कहा, "यह वास्तव में नकदी नहीं है, और मैं इसे बेचकर भाग नहीं सकता।"

जनवरी में मस्क ने कहा था कि अगर वे पर्याप्त वोटिंग राइट्स हासिल करने में विफल रहे तो उन्हें टेस्ला से अलग होकर एआई और रोबोटिक्स उत्पादों का निर्माण करना पड़ेगा। ऐसा ना हो इसके लिए उन्हें अनिवार्य रूप से उनके 2018 के वेतन पैकेज को मंजूरी देने की आवश्यकता है।

इस बीच मस्क ने कंपनी का ध्यान रोबोटैक्सी से हटा दिया, सस्ती मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कारों की योजना भी ठंडे बस्ते में डाल दी गई। ऐसा कुछ निवेशकों की चिंता दूर करने के लिए किया गया जिन्हें डर था कि स्वायत्त तकनीक (एआई टेक्नोलॉजी) को सही ढंग से लागू करना मुश्किल होगा। 

2021 से 60% तक टूटे हैं टेस्ला के शेयर

इन घटनाक्रमों के बीच टेस्ला के शेयर की कीमत अपने 2021 के शिखर से लगभग 60% तक नीचे आई। उधर वैश्विक बाजार में ईवी की बिक्री भी धीमी हो गई। गुरुवार को कंपनी के शेयर 2.9% की बढ़त के साथ बंद हुआ। टेस्ला के शेयर का स्वामित्व रखने वाली लीवरेज शेयर्स के वरिष्ठ शोधकर्ता संदीप राव के अनुसार टेस्ला के बोर्ड का फैसला कंपनी में मस्क की स्थिति को मजबूत करता है और कंपनी उनकी (मस्क की) घटती रुचि के बारे में कुछ निवेशकों की चिंताओं को दूर करता है।



बोर्ड ने वोटिंग के दौरान कहा कि मस्क पैकेज के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने बाजार मूल्य, राजस्व और लाभप्रदता पर सभी महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा किया है। हालांकि  कैलिफोर्निया पब्लिक एम्प्लॉइज रिटायरमेंट सिस्टम सहित कुछ बड़े निवेशकों ने वेतन पैकेज को "बहुत ज्यादा" बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed