फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   tensions in Kashmir is affecting apple and walnut export

कश्मीर घाटी में तनाव भरे माहौल से प्रभावित हो रहा सेब और अखरोट का निर्यात

Sun, 20 Oct 2019 01:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 20 Oct 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
tensions in Kashmir is affecting apple and walnut export

कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाने के बाद लगी पाबंदियों के चलते वहां से सेब और अन्य सूखे मेवे जैसे अखरोट और केसर की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कश्मीर घाटी से यह सारी वस्तुएं जम्मू की थोक मंडी में आती हैं, जहां से पूरे देश में इनकी आपूर्ति की जाती है। आतंकियों द्वारा कश्मीर से निर्यात किए जाने वाले सेब पर भारत विरोधी नारे लिखकर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को आतंकवादियों ने सेब की पेटियों में आग भी लगा दी थी। सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने में सफलता पाई। लेकिन इस दौरान पांच से छह पेटियों में रखे सेब जलकर राख हो गए।

विज्ञापन

कम हुआ सेब का निर्यात

इस साल नौ अक्तूबर तक जम्मू-कश्मीर के किसानों ने 4.5 लाख टन सेब का निर्यात किया है। 4.5 लाख टन सेब का निर्यात पिछले साल 2018 की समान अवधि से करीब सवा लाख टन कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक खपत होने वाला आयातित फल है सेब 

बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सेब का उत्पादक देश है। सेब भारत में सर्वाधिक खपत होने वाले आयातित फल में शुमार है। भारत में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में सेब का उत्पादन होता है। एक आंकड़े के अनुसार, भारत में होने वाले सेब के कुल उत्पादन का 24 गुना ज्यादा तक आयात बाहरी देशों से किया जाता है।

अखरोट के निर्यात पर भी पड़ रहा प्रभाव

सेब के अतिरिक्त कश्मीर में अखरोट का भी उत्पादन होता है। देश में करीब 90 फीसदी अखरोट और गिरी का उत्पादन कश्मीर में ही होता है। व्यापारियों के अनुसार, इसका हर वर्ष करीब 100 करोड़ का कारोबार होता है। श्रीनगर से करीब 110 किलोमीटर दूर स्थित सीमावर्ती बारामुला सेक्टर का उड़ी कस्बा सीजफायर उल्लंघन के दौरान गोलीबारी की मार झेलता है और लगातार सुर्खियों में रहता है। मुख्य बात यह है कि इस क्षेत्र का देश और विदेश के लिए अखरोट और गिरी में 60 फीसदी योगदान है। हर वर्ष 100 मीट्रिक टन अखरोट का कारोबार यहीं से होता है। इसकी मांग भी बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए किसान भी उत्पादन को बढ़ा रहे हैं। बता दें कि उड़ी के लगामा इलाके में अखरोट की सबसे बड़ी मंडी है। जहां उड़ी के अलावा सारे कश्मीर का अखरोट पहुंचता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed