फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   telecom companies affected by coronavirus Jio subscribers increased

लॉकडाउन में टेलीकॉम कंपनियों ने खोए लाखों ग्राहक, लेकिन जियो ने मारी बाजी

Sat, 18 Jul 2020 01:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 18 Jul 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
telecom companies affected by coronavirus Jio subscribers increased
टेलीकॉम इंडस्ट्री - फोटो : iStock

कोरोना वायरस महामारी की वजह से सभी उद्योगों को झटका लगा। देश में टेलीकॉम कंपनियां भी इससे काफी प्रभावित हुई है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार, लॉकडाउन के चलते मार्च महीने में टेलीकॉम कंपनियों ने करीब 29 लाख ग्राहक खो दिए हैं। 

विज्ञापन


इतनी रही सब्सक्राइबर्स की संख्या 
देश में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 117.8 करोड़ रह गई है। जबकि इससे पिछले दो महीनों में यानी जनवरी और फरवरी के दौरान टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या में 84 लाख की बढ़त हुई थी। मालूम हो कि लॉकडाउन के कारण ट्राई के आंकड़े काफी देर से जारी हुए हैं।
विज्ञापन


सिर्फ जियो के बढ़े ग्राहक
एक ओर जहां सभी कंपनियों के ग्राहक घटे हैं, वहीं रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। मार्च में रिलायंस जियो के कनेक्शन वाले ग्राहकों की कुल संख्या 45 लाख बढ़कर 38.8 करोड़ तक पहुंच गई। लेकिन भारती एयरटेल को 13 लाख ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा। इससे पहले लगातार पांच महीनों तक एयरटेल के ग्राहकों की संख्या बढ़ी थी। वोडाफोन आइडिया को मार्च के दौरान 64 लाख ग्राहकों का बड़ा नुकसान हुआ है और इसके ग्राहकों की संख्या 32.55 करोड़ हो गई। वहीं बीएसएनल के ग्राहकों की संख्या 11.26 करोड़ रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

telecom companies affected by coronavirus Jio subscribers increased
ग्राहकों की संख्या - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

इसलिए बढ़ रहे जियो के ग्राहक
मालूम हो कि पिछले साल के अंत में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ बढ़ा दिए थे। रिलायंस जियो ने इसमें 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी। इसके बावजूद जियो के कई ऐसे प्लान हैं, जो भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से करीब 25 फीसदी तक सस्ते हैं। इसलिए ग्राहक जियो को अपना रहे हैं और इसके सब्सक्राइबर्स बढ़ रहे हैं। 

टेलीकॉम कारोबार पर असर
मार्च के अंत में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर दिया था, जिसका टेलीकॉम कारोबार पर असर पड़ा है। टेलीकॉम सेवाओं से जुड़ी दुकानें बंद थी, जिसकी वजह से लोग नया सिम या कनेक्शन नहीं ले पा रहे थे। वोडाफोन आइडिया की इससे पहले मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान शुद्ध हानि 73,878 करोड़ रुपये रही। यह किसी भी भारतीय कंपनी को हुई अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक हानि है। भारती एयरटेल को तीसरी तिमाही में 1,035 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था। जबकि पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में उसे 86 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के फायदे में वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में भले ही भारी गिरावट आई है, लेकिन जियो के लिए आखिरी तिमाही बेहतरीन रहा। वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में जियो का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) 177 फीसदी बढ़कर 2,331 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed