फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Telangana signed 4 MoUs with the Adani Companies for over Rs 12,400 crores at the World Economic Forum

Adani: अदाणी समूह तेलंगाना में करेगा 12,400 करोड़ रुपये का निवेश, राज्य सरकार के साथ चार एमओयू पर हस्ताक्षर

Wed, 17 Jan 2024 03:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 17 Jan 2024 03:25 PM IST
सार

एमओयू के तहत अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) अगले पांच से सात वर्षों में तेलंगाना में 100 मेगावाट के डेटा सेंटर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। यह डेटा सेंटर नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होगा।
 

विज्ञापन
Telangana signed 4 MoUs with the Adani Companies for over Rs 12,400 crores at the World Economic Forum
अदाणी-तेलंगाना सीएम - फोटो : Social Media

विस्तार

अदाणी समूह और तेलंगाना सरकार ने बुधवार को राज्य में 12,400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए चार समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। अदाणी समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ)-2024 के दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की उपस्थिति में इन एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


एमओयू के तहत अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) अगले पांच से सात वर्षों में तेलंगाना में 100 मेगावाट के डेटा सेंटर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। यह डेटा सेंटर नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होगा।
विज्ञापन


एईएल इस परियोजना के लिए वैश्विक स्तर पर सक्षम आपूर्तिकर्ताओं का आधार बनाने के लिए स्थानीय सूक्ष्म, लघु व मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप के साथ काम करेगी। बयान में कहा गया है कि इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 600 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) भी दो पंप भंडारण परियोजनाएं स्थापित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। इसके तहत कोयाबेस्टगुडेम में 850 मेगावाट और नाचराम में 500 मेगावाट की परियोजनाएं होंगी।

वहीं अंबुजा सीमेंट्स तेलंगाना में 60 लाख टन सालाना क्षमता के सीमेंट संयंत्र पर अगले पांच साल में 1,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 4,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।


बयान में कहा गया है कि अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड अदाणी एयरोस्पेस पार्क में काउंटर ड्रोन और मिसाइल प्रणाली के अनुसंधान, विकास, डिजाइन, विनिर्माण और एकीकरण के लिए एक व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित के लिए 10 साल में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। बयान में कहा गया है कि इन परियोजनाओं के माध्यम से विकसित पारिस्थितिकी तंत्र भारत की रक्षा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा और 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed