Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tech Companies Layoffs FYI Report earning loss Increasing AI usage and cost sutting hindi news update

Tech Companies: दुनियाभर में इस साल 23,154 कर्मचारी निकाले गए; 2022-24 के दौरान 5.82 लाख लोगों की नौकरी छिनी

Thu, 20 Mar 2025 01:51 AM IST
ज्योति भास्कर कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 20 Mar 2025 01:51 AM IST
सार

लागत में कटौती का हवाला देते हुए दुनियाभर की टेक कंपनियों ने इस साल 23,154 कर्मचारियों को निकाल दिया है। बड़े पैमाने पर नौकरी छिनने का एक कारण लागत में बड़े स्तर पर कटौती है तो दूसरी तरफ एआई को तेजी से अपनाने के कारण भी कंपनियां छंटनी कर रहीं हैं। साल 2022 से 2024 के बीच 5,81,961 लोगों की नौकरियां गई हैं। 2023 में सर्वाधिक 2,64,220 कर्मचारियों की छंटनी हुई है।

विज्ञापन
Tech Companies Layoffs FYI Report earning loss Increasing AI usage and cost sutting hindi news update
एआई का बढ़ रहा इस्तेमाल, कंपनियां कर रहीं छंटनी (सांकेतिक) - फोटो : फ्री पिक

विस्तार

दुनियाभर की टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। इन कंपनियों ने इस साल अब तक 23,154 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इसकी प्रमुख वजह...कमाई घटना, लागत में बड़े स्तर पर कटौती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को तेजी से अपनाना है। दुनियाभर में होने वाली छंटनी पर नजर रखने वाली कंपनी लेऑफ्स डॉट एफवाईआई के मुताबिक, इस साल छंटनी की शुरुआत 6 जनवरी से हुई, जब इस्राइल की कंपनी सोलरएज ने 400 कर्मचारियों को निकाल दिया। ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में 1,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। मेटा ने इस साल अब तक सबसे ज्यादा 3,600 लोगों को नौकरी से निकाला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जर्मनी में एपल को बड़ा झटका: भ्रष्टाचार-रोधी अपील में हार, सिरी के गलत इस्तेमाल पर 9.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना
विज्ञापन


एआई से बेहतर प्रदर्शन का दबाव
एआई को अपनाने के कारण कर्मचारियों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव बढ़ गया है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को भेजे इंटरनल नोट में कहा, वे प्रदर्शन प्रबंधन के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं। कम प्रदर्शन करने वालों को तेजी से बाहर निकाला जाएगा और उनके स्थान पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। वहीं, हैवलेट पैकर्ड इंटरप्राइज (एचपीई) ने कहा, लागत घटाने की योजना के तहत यह छंटनी की जा रही है। इससे कंपनी को 35 करोड़ डॉलर की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, 92 हजार के करीब; अंतरराष्ट्रीय बाजार में USD 3000 के पार

किस कंपनी ने कितने कर्चारियों को निकाला
कंपनी छंटनी संख्या
मेटा 3,600
एचपीई 2,500
एचपी 2,000
वर्क डे 1,750
ऑटो डेस्क 1,350
ओला इलेक्ट्रिक 1,000
ब्लू ओरिजिन 1,000
क्रूज 1,000
सेल्सफोर्स 1,000

2,000 लोगों को नौकरी से निकालेगी मॉर्गन स्टेलनी
मॉर्गन स्टेनली इस महीने के अंत में करीब 2,000 नौकरियों में कटौती कर सकती है। यह कंपनी के सीईओ टेड पिक के नेतृत्व में छंटनी का पहला दौर होगा। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, लागत घटाने के साथ कंपनी एआई व ऑटोमेशन पर ध्यान दे रही है। हालांकि, इससे 15,000 वित्तीय सलाहकारों की नौकरी पर असर नहीं होगा।
  • अमेजन ने भी इस साल की शुरुआत में 14,000 प्रबंधकों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। इससे कंपनी को हर साल 2.1 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर की बचत होगी।
संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed